सिंगर मीका सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में पेशी के बाद दुबई पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार

मीका सिंह को सुबह 3 बजे बुर दुबई से गिरफ्तार किया गया। मीका को अबु दाबी जेल में रखा गया है। मीका सिंह पर ब्राजील की 17 साल की लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। मीका को कोर्ट में सुनवाई के बाद देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

मीका सिंह पर ब्राजील की 17 साल की लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।

बॉलीवुड के सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) को दुबई पुलिस ने दुबारा गिफ्तार कर लिया गया है। रिपब्लिक चैनल के मुताबिक मीका सिंह को सुबह 3 बजे बुर दुबई से गिरफ्तार किया गया। मीका को अबु दाबी जेल में रखा गया है। मीका सिंह पर ब्राजील की 17 साल की लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।

खलीज टाइम्स के रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका को कोर्ट में सुनवाई के बाद देर रात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।  संयुक्त अरब अमीरात के भारतीय राजदूत ने खलीज टाइम्स को बताया, ‘वह गिरफ्तार है। हमारी टीम वहां है। हम उनकी रिहाई के लिए काम कर रहे हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि मीका गुरूवार को रात 11:30 बजे रिहा हो जाएंगे।

वहीं पिंकविला के मुताबिक मिका के भाई और गायक दिलेर मेहेंदी से उनकी गिरफ्तारी के बारे में पूछताछ की, तो उन्होंने कहा, ‘मैं उससे बात करने में सक्षम नहीं हूं। मुझे हाल ही में इसके बारे में भी पता चला है। मिका दुबई में एक बड़े शो के लिए गई थे। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ है। मुझे केवल यह जानकारी थी और मुझे उम्मीद है कि मीका के पक्ष में काम करेंगी।’

मीका सिंह ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने उस वीडिया में कैप्शन पर लिखा था कि हे दुबई… मैं आपके शहर में हूं ये पहली बार है जब मैं यहां सबसे फेमस अवार्ड फंक्शन मसाला अवार्ड में शामिल होने आया हूं।

बताते चलें कि, सिंगर मीका सिंह का विवादों से गहरा नाता है। मीका सिंह को 2015 में एक इवेंट पर एक डॉक्टर पर हाथ उठाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। वहीं मीका पर वर्ष 2014 में भी हिट ऐंड रन का मामला दर्ज हुआ था। मीका ने उस दौरान अपनी गाड़ी से ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी।

इसी के चलते ये मामला थाने पहुंच गया था। वर्ष 2006 में मीका सिंह ने ड्रामा क्विन राखी सावंत को जबरन किस किया था। इसी के चलते गुस्से में लाल पीली होकर राखी ने मीका सिंह पर थाने में मामला दर्ज करवाया था। बताते चलें कि दुबई में इस तरह के केस को लेकर सरकार बहुत सख्त है। वहां पर ऐसे मामले में भारत के मुताबिक कड़ी सजा सुनाई जाती है।

देखिए मीका सिंह का ये वीडियो…

देखिए मीका सिंह के ये अन्य वीडियो…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।