Monalisa Photos: लाल जोड़े में दुल्हन बनीं भोजपुरी क्वीन मोनालिसा, रियलिटी शो में दूसरी बार करेंगी शादी!

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन और टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा अक्सर अपनी वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं इस बार मोनालिसा ने कुछ ख़ास तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा लाल शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं।

मोनालिसा और विक्रांत सिंह (फोटो: इंस्टाग्राम)

Monalisa Photos: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन और टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा अक्सर अपनी वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं इस बार मोनालिसा ने कुछ ख़ास तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा लाल शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों अपने पति विक्रांत सिंह संग स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही हैं। शो के सेट से मोनालिसा ने अपने ब्राइडल लुक की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज को देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। तस्वीरों में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही मोनालिसा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘एक रियलिटी शो में हमारी शादी के पलों को फिर से जी रहे हैं। मोनालिसा के इस कैप्शन और उनके लुक से ये साफ नजर आ रहा है कि वो टीवी पर एक बार फिर अपने पति संग दोबारा शादी करने वाली हैं।

मोनालिसा के स्वीटहार्ट हसबैंड की बात करें तो वो भी शेरवानी में काफी जंच रहे हैं। दुल्हन- दूल्हा बने विक्रांत और मोनालिसा की ये बेहद खूबसूरत तस्वीरें उनके चाहने वालों का दिल जीत रही हैं।

बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत ने बिग बॉस के घर में 5 साल पहले साल 2017 में शादी रचाई थी। अब दोनों एक बार फिर किसी रियलिटी शो में एक दूसरे संग सात फेरे लेते हुए नजर आएंगे।

Sanya Malhotra Photos: सान्या मल्होत्रा का लेटेस्ट फोटोशूट! दिखाया ग्लैमरस अंदाज

बॉलीवुड से जुड़ी खबरों को देखने के लिए यहां क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.