इसलिए अधुरा रह गया मौनी और गौरव चोपड़ा का प्यार, पढ़ें

गौरव चोपड़ा और मौनी रॉय ने कुछ सालों तक एकदूसरे को डेट लेकिन..

गौरव चोपड़ा और मौनी रॉय ने कुछ सालों तक एकदूसरे को डेट लेकिन..

गौरव चोपड़ा ने हाल में ही शादी कर ली है| उनकी अचानक हुई शादी ने सभी को हैरान कर दिया वहीँ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मौनी रॉय का नाम भी सामने आ रहा है| गौरव और मौनी कभी एकदूसरे से प्यार किया करते थे लेकिन दोनों ने बीच कुछ ऐसा हुआ की इनका ब्रेकअप हो गया|

अगर रिपोर्ट्स की माने तो गौरव और मौनी के बीच टेम्परमेंट का प्रोब्लम था| जिस वजह से उनका रिश्ता बहुत लम्बा नहीं चल सका| खैर, अब उनके बीच कभी कोई रिश्ता भले ही रहा हो लेकिन अब ये दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके है|

टीवी का सबसे हॉट एक्टर कहे जाने वाले बिग बॉस के 10 प्रतियोगी गौरव चोपड़ा ने शादी कर सभी को चौका दिया हैं| उन्होंने दिल्ली में चुप-चाप अपनी शादी की और बाद में इस खबर से सभी हैरान रह गए|

जी हां! लगता है कि विराट और अनुष्का शर्मा के बाद चुपके से शादी करने की परंपरा को बरकरार रखने में टीवी के एक्टर्स भी पीछे नहीं है| अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह ही टीवी के सबसे लोकप्रिय बैचलर गौरव चोपड़ा ने सोमवार की शाम दिल्ली में अपने घर में शादी का फैसला किया| ज़ूम टीवी के रिपोर्ट के अनुसार, गौरव ने हितिशा में अपना संपूर्ण जीवन साथी पाया है| दुल्हन को एक पारंपरिक और खुबसूरत लाल लहंगे में देखा गया| जबकि गौरव ने सफेद शेरवानी पहनी थी जिसमें उनका लुक देखने ही लायक था| उन्होंने इसके साथ मरुन कलर की शाल ली हुई थी|

भले ही ये गौरव चोपड़ा की सीक्रेट शादी हो लेकिन उन्होंने अपने सबसे खास दोस्त को बुलाना नहीं भुला| उनकी शादी में करन मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल भाग लेने पहुंचे थे| गौरव चोपड़ा की शादी के लिए दोनों को ही दिल्ली पहुँचते हुए देखा गया| हालाँकि दोनों ने इस बात को सीक्रेट ही रक्खा था|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।