Hot : मौनी रॉय का सेक्सी और हॉट साड़ी लुक कभी नहीं देखा होगा आपने

मौनी रॉय ने साड़ी लुक में लगाया हॉटनेस का तड़का

मौनी रॉय ने साड़ी लुक में लगाया हॉटनेस का तड़का

मिजवान फैशन शो में मौनी रॉय और करण टेकर ने रैंप वॉक किया। इस शो में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भी नज़र आए। सूत्रों के मुताबिक, यह फैशन शो डिजायनर मनीष मल्होत्रा द्वारा आयोजित किया गया था। इस फैशन शो के दौरान मौनी रॉय ने भी अपना जलवा बिखेरा। जबकि मौनी रॉय के ऐसे लुक को देखकर आप भी उनका लुक खुद पर आजमाना पसंद करेंगे। नागिन फेम मौनी राय की तस्‍वीरें आते ही वायरल हो जाती है। उनके फैंस की कमी नहीं है। मौनी भी अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्‍होंने ग्रे कलर की एक साड़ी में फोटो शेयर की है। फैंस को ये फोटो इतनी पसंद आ रही कि पोस्‍ट के कुछ घंटों के भीतर ही इसे ढाई लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं।

मौनी रॉय का सेक्सी और हॉट साड़ी लुक कभी नहीं देखा होगा आपने 

मोनी रॉय इस शो के फ्रंट रो में डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की बीड्स फ्रिंजेज वाली ग्रे सैटिन साड़ी में वह नजर आयी । ये साड़ी मोनी पर बहुत ही क्लासी लग रही थी। सेंटर पार्टिट स्ट्रेट हेयर स्टाइल इस लुक को और निखार रहा था। इस लुक की खास बात थी नो जूलरी, मोनी रॉय ने साड़ी के साथ कोई जूलरी कैरी नहीं की। बल्कि साड़ी के सीक्वन ब्लाउज को ही नेकलेस की तरह इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं इस एम्ब्रॉयडेड नेट ब्लाउज को और हेवी दिखाने के लिए मोनी ने साड़ी के पल्लू को ही गले में लपेटा। एक्सेसरीज़ के नाम पर उनके हाथ में सिर्फ साड़ी से मैच करता हुआ ग्रे सीक्वन क्लच था। मिनिमल एक्सेसरीज़ के साथ मोनी रॉय का ये लुक बहुत ही ग्रेसफुल था | अगर आप भी लुक को बहुत हेवी जूलरी या मेकअप से ब्लिंगी बनाना पसंद नहीं करती तो मोनी का ये अवतार आपको इंस्पायर कर सकता है।

 

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.