महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड, धोनी जैसा कोई नहीं!

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। आइये धोनी के इन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं। धोनी कमात्र कप्तान हैं जिन्होंने ने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप, वर्ल्ड टी20 और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई।

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो: सोशल मीडिया)

महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। आइये धोनी के इन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं। धोनी कमात्र कप्तान हैं जिन्होंने ने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप, वर्ल्ड टी20 और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई।

महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड:

1.आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं एमएस धोनी। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप, वर्ल्ड टी20 और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई।

2.महेंद्र सिंह धोनी के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने 57 कैच लिए हैं।

3.महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है। यह भी एक रिकॉर्ड है।

4.महेंद्र सिंह धोनी के नाम वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड दर्ज है।

5.एमएस धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड (195) इसके अलावा उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी सबसे ज्यादा स्टंपिंग (34) का रिकॉर्ड है।

6.महेंद्र सिंह धोनी के वनडे में किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज के सर्वाधिक स्कोर का विश्व रिकॉर्ड 183* दर्ज है।

7.वनडे में सबसे ज्यादा (84) बार नॉट आउट रहने का विश्व रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है।

8.वनडे में सबसे ज्यादा 9 बार छक्के से मैच जितवाने का विश्व रिकॉर्ड भी एमएस धोनी के नाम दर्ज है।

9.7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी के नाम सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

10.महेंद्र सिंह धोनी के ने टी20 क्रिकेट में विकेटकीपर के सबसे ज्यादा शिकार 228 (151 कैच और 77 स्टंपिंग) किये हैं।

भगवंत मान की दूसरी शादी के बीच पहली पत्नी की चर्चा हुई तेज, तलाक के बाद कहां रहती हैं मान की पहली पत्नी

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.