साक्षी सिंह से शादी से पहले इन 4 अभिनेत्रियों को एमएस धोनी कर चुके हैं डेट ? दीपिका के प्यार में थे पागल?

देश के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ एक खुशाल जिंदगी व्यत्तीत कर रहे हैं , परंतु उनकी शादी से पहले धोनी के नाम को 4 अभिनेत्रियों के नाम के साथ जोड़ा जा चुका है , जिनमे की एक नाम बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी है ।

भारतीय क्रिकेटर्स और सिनेमा अभिनेत्रियों का हमेशा से ही एक दूसरे के साथ एक कनेक्शन रहा है । विराट कोहली और युवराज सिंह से लेकर हरभजन सिंह और जहीर खान तक ऐसे बहुत से क्रिकेटर्स रहे हैं, जिनकी शादी बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ हुई है । बहुत से खिलाड़ियों का नाम अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ा है ,और इन्हीं क्रिकेटर्स में से एक हैं भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। धोनी भले ही हमेशा क्रिकेट से जुड़े रहे, परंतु समय-समय पर उनका नाम बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ता रहा। धोनी आज अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। परंतु शादी से पहले उनके बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ अफेयर के चर्चे रहे हैं।

1. दीपिका पादुकोण

महेंद्र सिंह धोनी के नाम को सबसे ज्यादा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ा गया रिपोर्ट के मुताबिक एम एस धोनी दीपिका पादुकोण के दीवाने थे क्योंकि उस दौरान दीपिका का नाम युवराज सिंह के साथ जुड़ने लगा इसलिए धोनी ने उनसे किनारा कर लिया दीपिका ने साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उसी साल एम एस धोनी ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें दीपिका पर क्रश है। उसके बाद एक बार दीपिका को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टी-20 मैच में भी महेंद्र सिंह धोनी को शेयर करते हुए देखा गया था । धोनी और दीपिका ने कभी भी इस रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की।

2. प्रीति सिमोस

आप सभी लोगों को यह बात शायद ही पता होगी कि ,दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का नाम टीवी प्रोड्यूसर और “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” जैसे हिट् शो की क्रिएटिव प्रीति सिमोस के नाम के साथ भी जोड़ा जा चुका है ।यह दोनों पिछले 16 सालों से बेस्ट फ्रेंड है ।जिसकी वजह से धोनी का नाम प्रीति के साथ जोड़ा जाने लगा था।

3. असिन

फिल्म गजनी की अभिनेत्री असिन को सभी लोग भली-भांति तरह से जानते हैं असिन के साथ भी महेंद्र सिंह धोनी के अफेयर के चर्चे रहे हैं यह दोनों ही एक क्लॉथिंग ब्रांड के एंबेसडर थे और उसी के बाद से इन दोनों के अफेयर की चर्चाएं वायरल हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार साल 2010 में धोनी को एक बार असीम के घर भी जाते हुए देखा गया था। उसी साल असिन और धोनी अलग हो गए और फिर धोनी ने जुलाई 2010 में साक्षी से शादी कर ली।

4. राय लक्ष्मी

साल 2008 में महेंद्र सिंह धोनी का नाम अभिनेत्री और मॉडल राय लक्ष्मी के साथ ही जोड़ा गया था ।इन दोनों को अक्सर पार्टीज में एक साथ देखा जाता था। और बताया जाता है, कि साल 2009 में धोनी और राय लक्ष्मी का ब्रेकअप हो गया था।

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।