धोनी के संन्यास पर बॉलीवुड सितारों ने कुछ अंदाज में दिया रिएक्शन, कहा- दिल से नहीं होंगे रिटायर

धोनी के संन्यास से उनके चाहने वालों को दुःख जरूर हुआ है। सोशल मीडिया पर धोनी को उनकी आगामी लाइफ के लिए खूब बधाई सन्देश और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। वहीं बॉलीवुड जगत भी इस मामले में पीछे नहीं हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की फोटो (तस्वीर: सोशल मीडिया)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 15 अगस्त को धोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए ये जानकारी दी। इस खबर के सामने आते ही पूरा देश इस महान क्रिकेटर को अपना ट्रिब्यूट दे रहा है। धोनी के संन्यास से उनके चाहने वालों को दुःख जरूर हुआ है। सोशल मीडिया पर धोनी को उनकी आगामी लाइफ के लिए खूब बधाई सन्देश और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। वहीं बॉलीवुड जगत भी इस मामले में पीछे नहीं हैं।

धोनी के संन्यास पर एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा है “हमारे दिलों में धोनी कभी रिटायर नहीं हो सकते. उन्होंने धोनी की एक फोटो भी शेयर की है।” अपने सन्देश में कोई धोनी के क्रिकेटिंग स्टाइल की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके शांत स्वभाव की। खेल जगत के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी धोनी के फैन हैं।

फिल्म डायरेक्टर अनुभव सिन्हा धोनी के संन्यास की खबर सुन उदास हो गए। उन्होंने लिखा “ये साल सिर्फ खराब खबरों से क्यों भरा हुआ है। लेकिन धोनी आपका शुक्रिया क्योंकि क्रिकेट को आपके जैसा खिलाड़ी मिला।”

इसी के साथ ही एक्ट्रेस सोनल चौहन ने धोनी के संन्यास पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है “धोनी का संन्यास लेना कचोट रहा है, लेकिन फिर भी वे खुश हैं कि क्रिकेटर ने अपने ही स्टाइल में इसका ऐलान किया है। सोनल लिखती हैं धोनी ने संन्यास भी लिया तो स्टाइल में, आप पर देश हमेशा गर्व करेगा। आपकी याद आएगी।”

फिल्म ‘दिल बेचारा’ के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने कुछ अलग ही अंदाज में प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने लिखा “धोनी है ना संभाल लेगा।” वहीं बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने धोनी को याद किया है। वे मानते हैं कि धोनी जैसा कोई दूसरा कप्तान नहीं आने वाला है। उन्होंने क्रिकेटर रिकॉर्ड्स की जमकर तारीफ की है।

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.