Mujhse Shadi Karoge: पारस छाबड़ा की शादी होगी अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ

पारस छाबड़ा के "शो मुझसे शादी करोगे" में पहुची जसलीन मथारू, पारस के साथ किया रोमांटिक गाने पर डांस

  |     |     |     |   Updated 
Mujhse Shadi Karoge: पारस छाबड़ा की शादी होगी अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ
पारस छाबड़ा और जसलीन मथारू फोटो (इंस्टाग्राम)

Mujhse Shadi Karoge: बिग बॉस 13 के टॉप 6 फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट रह चुके पारस छाबड़ा अब अपने नए शो मुझसे शादी करोगे में धमाल मचा रहे है। बिगबॉस 13 खत्म होने के बाद पारस छाबड़ा शो मुझसे शादी करोगे में अपने लिए परफेक्ट लड़की की तलाश कर रहे हैं। इस शो में पारस छाबड़ा का दिल जीतने और उन्हें इंप्रेस करने के लिए जानी मानी हस्तियां शिरकत कर रही हैं। बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट रहीं जसलीन मथारू भी पारस छाबड़ा के शो में एंट्री करने वाली है। हिंदी रश के एक इंटरव्यू के दौरान पारस छाबड़ा ने बताया था की उनको उनकी माँ जैसी दुल्हन चाहिए।

मुझसे शादी करोगे के अपकमिंग एपिसोड में जसलीन मथारू की एंट्री दिखाई जाएगी। शो में जसलीन मथारू पारस छाबड़ा संग डांस भी करेंगी। दोनों की केमिस्ट्री काफी कमाल नजर आरही थी। बिग बॉस 12 में जसलीन मथारू ने अपने रिलेशनशिप के चलते काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शो खत्म होने के बाद से जसलीन की कोई खबर नहीं थी मानों जैसे वो गायब सी हो गयी थी। और अब इतने दिनों बाद जसलीन मुझसे शादी करोगे में नजर आरही है शायद यही से उनकी करियर की अच्छी शुरुवात हो जाए।

बिग बॉस 12 में जसलीन ने गुरु भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ एंट्री की थी। प्रीमियर के दिन जसलीन ने बड़ा खुलासा किया था। जसलीन मथारू ने अनूप जलोटा संग अफेयर में होने की बात कही थी। क्योंकि दोनों की उम्र में काफी फासला है इसलिए दोनों के रिलेशनशिप में रहने की खबर ने सभी को चौंका दिया था। काफ़ी दिनों तक दोनों सोशल मीडिया के हेडलाइंस में बने हुए थे।

हालांकि बिग बॉस हाउस से बाहर निकलने के बाद दोनों ने ही किसी तरह के रिश्ते में होने से इंकार किया था। उन्होंने बताया था कि वे फिजीकल रिलेशनशिप में नहीं हैं। बल्कि उनका म्यूजिकल रिलेशनशिप में है। जसलीन मथारू और अनूप जलोटा का रिश्ते में होना रियल नहीं था। सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट था। अनूप जलोटा की वजह से जसलीन को लाइमलाइट में आने का मौका मिला था। जिसकी वजह से उन्हें लोग पहचानने लगे थे। अब देखना ये है क्या पारस छाबड़ा के शो से जसलीन को कामयाबी हासिल होगी।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: ampikasingh



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

    Leave a Reply