शाहरुख़ खान की बोलती हुई बंद, जब मुकेश अंबानी के बेटे ने बताई पहली सैलरी

मुकेश अंबानी के बेटे की पहली सैलरी सुन शाहरुख़ हो गए एकदम चुप

मुकेश अंबानी के बेटे की पहली सैलरी सुन शाहरुख़ हो गए एकदम चुप

बॉलीवुड के किंग खान की हाजिर जवाबी के बारे में सबको पता है। वही शाहरुख़ खान के सवालों पर जवाब देने के लिए कई लोग कतराते है। मगर इस बार शाहरुख़ खान के हाजिर सवाल पर किसी ने ऐसा जवाब दिया जिससे शाहरुख़ की बोलती ही बंद हो गयी। वैसे तो इस बार शाहरुख की बोलती किसी ने बंद की तो वो कोई और नहीं बल्कि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी है। हाल ही में रिलांयस इंडस्ट्री लिमिटेड ने सफलता की चालीसवीं सालगिरा का जश्न मनाया। इस अवसर पर अंबानी फैमिली ने एक ग्रैंड पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल थे। इस इवेंट में शाहरुख खान भी थे। शाहरुख के साथ मुकेश और नीता के अच्छे रिश्ते हैं ये तो आप सब जानते ही हैं।

बता दे कि, पार्टी में शाहरुख अंबानी के बच्चों अनंत, आकाश और ईशा से भी मिले। जबकि शाहरुख ही पार्टी का इवेंट होस्ट कर रहे थे। इस दौरान शाहरुख ने अनंत अंबानी के साथ कई रोचक बातें भी की। शाहरुख अपने बेस्ट ह्यूमर और इंटेलीजेंसी के लिए भी जाने जाते हैं। इसके चलते शाहरुख और इन बच्चों का आपस में फनी इंटरएक्शन भी हुआ। शाहरुख ने इस दौरान अनंत से उनकी जिंदगी की पहली सेलरी के बारे में पूछा।

बता दे कि, बातों ही बातों में शाहरुख ने अनंत से पूछ लिया कि उनकी पहली सैलरी क्या थी। दरअसल, शाहरुख ने पहले तो अपनी फर्स्ट सैलरी का खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें तो सिर्फ 50 रुपए मिले थे। फिर उन्होंने अनंत अंबानी से उनकी पहली सैलरी के बारे में पूछा। इस सवाल को सुनने के बाद अनंत ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। दरअसल, अनंत ने अपने जवाब में कहा कि, आप रहने दीजिए। अगर मैंने अपनी पहली सैलरी बता दी तो आप थोड़े शर्मसार हो जाएंगे। अनंत के इस जवाब से शाहरुख समेत वहां मौजूद हर शख्स हंसने लगे। इसे सुनकर शाहरुख़ थोडेसे हकबका गए।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.