रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस से कहा-‘मतभेद होने के वजह से उसने सुशांत का घर छोड़ा था’

Sushant Singh Rajput's demise: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या का पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है। सुशांत के करीबी लोगों से पूछताछ भी कर रही है। सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से कल यानी 18 जून को करीब 9 घंटे मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से बातचीत की।

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की तस्वीर (फोटो- विरल भयानी)

Sushant Singh Rajput’s demise: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या का पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है। सुशांत के करीबी लोगों से पूछताछ भी कर रही है। अब तक करीब 10 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से कल यानी 18 जून को करीब 9 घंटे मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से बातचीत की। बातचीत के दौरान रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने कई बातों का खुलासा किया है।

पिंकविला के रिपोर्ट के मुताबिक सोर्स ने बताया कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और सुशांत सिंह राजपूत नवंबर में शादी करने वाले थे, और वे दोनों बांद्रा में घर भी ढूंढ रहे थे। उन्होंने यह भी कहा पहले रिया और सुशांत एक साथ रहते थे लेकिन कुछ मतभेद होने के वजह से और सुशांत के सुसाइड के कुछ दिन पहले रिया सुशांत के घर छोड़कर चली गई।

जब पुलिस ने रिया से ब्रेकअप के बारे में पूछा तो रिया ने कहा कि उन दोनों के बीच झगड़ा हो गया था जिसके वह से रिया ने सुशांत का घर छोड़कर, अपने घर रहने चली थी। लेकिन उसके बाद भी दोनों फ़ोन और मैसेज के जरिये कांटेक्ट में थे।

सूत्रों ने यह भी कहा कि उस रात सोने से पहले सुशांत ने आखरी कॉल रिया को किया था। पुलिस ने रिया के सारे कॉल, फोटोज और वीडियोज की तहकीकात कर रही है।

बात दें, सुशांत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। 15 जून को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वीले पार्ले में हुआ। उनका अस्थि विसर्जन गंगा नदी में किया गया। बताया जा रहा है कि उनका श्राद्धक्रम पटना में होगा।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: