Mumbai Saga First Poster Launch: जॉन अब्राहम ने शेयर किया मुंबई सागा का पहला पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस 15 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस बीच जॉन अब्राहम की अगली फिल्म का फर्स्ट पोस्टर लॉन्च हो गया है। उनकी अगली फिल्म का नाम मुंबई सागा (Mumbai Saga Poster)है।

फिल्म मुंबई सागा का पोस्टर। (फोटोः इंस्टाग्राम)

जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस (Batla House Box Office Collection) 15 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस बीच जॉन अब्राहम की अगली फिल्म का फर्स्ट पोस्टर लॉन्च हो गया है। उनकी अगली फिल्म का नाम मुंबई सागा है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें जॉन अब्राहम के साथ-साथ इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफस गुलशन ग्रोवर, प्रतीक बब्बर, अमोल गुप्ते और रोहित रॉय लीड रोल में है। फिल्म की लंबे वक्त से चर्चा हो रही थी। फाइनली इसका पहला पोस्टर लॉन्च हो गया है, लेकिन आपको इसकी रिलीज डेट को लेकर निराशा हो सकती है।

जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम से आज मुंबई सागा (Mumbai Saga Poster) का पहला पोस्टर शेयर किया है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा है। फिल्म के पहले पोस्टर में बंदूकों से बनी फैक्टरी को दिखाया गया है। बंदूक नलियों को चिमनी के तौर पर दिखाया गया है, जिसमें से धुआं निकल रहा है। फैक्टरी के बैकग्राउंड में सूरज उग रहा है जो लाली बिखेर रहा है। जॉन अब्राहम (John Abraham) ने इसे शेयर करते हुए हैशटेग के साथ, ‘मुंबई सागा 2020’ लिखा है। यानी फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर में इसकी रिलीज 19 जून बताई गई है।

यहां देखिए जॉन अब्राहम का इंस्टाग्राम पोस्ट-

मुंबई सागा (Mumbai Saga( के पोस्टर में बताया गया है कि बॉम्बे से मुंबई बनने तक की हैरान करने वाली सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है। आपको बता दें कि मुंबई सागा के फर्स्ट लुक को ऑडियंस से लेकर फिल्म क्रिटीक ने अच्छा रिस्पांस दिया है। इस लुक में फिल्म के सभी स्टार्स हैं। फिल्म को संजय गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। संजय गुप्ता ने शूटआउट एट लोखंडवाला, काबिल, कांटे और कई फिल्में बनाई हैं। भूषण कुमार के साथ-साथ इस फिल्म को कृष्ण कुमार और अनुराधा गुप्ता भी प्रोड्यूस करेंगे।

Batla House Movie: जॉन अब्राहम लाएंगे बाटला हाउस एनकाउंटर की सच्चाई, किरदार निभाने के लिए किए ये काम

वीडियो में देखिए जॉन अब्राहम का इंटरव्यू…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

View Comments (1)