पक्की बात! रणवीर सिंह के साथ 83 में नहीं होंगे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, उनकी जगह लेगा ये एक्टर

रणवीर सिंह जल्द ही 83 नाम की फिल्म में नज़र आने वाले हैं, हालांकि खबरें हैं कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे|

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (इंस्टाग्राम )

 

जल्द आने वाली स्पोर्ट्स एपिक फिल्म ’83 इन दिनों फिल्म से जुड़े कलाकारों की ऑफशियल घोषण को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं| इस फिल्म में रणवीर सिंह, अम्मी विर्क, चिराग पाटिल, साहिल खट्टर जैसे कई बड़े नामों की पुष्टि की गई है। वही इन नामों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी जिक्र किया जा रहा था। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को आखिरी बार ठाकरे नाम की फिल्म में देखा गया था| ऐसा माना जा रहा था कि इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी , रणवीर सिंह के साथ नज़र आने वाले थे|

अब हाल में ही आयी रिपोर्ट की मानें तो नवाज के फिल्म में होने की खबरें सच नहीं बल्कि झूठी हैं। इस अफवाह पर विराम लगाते हुए, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक ऑफशियल बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया था:

“इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ’83 का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि वह निर्देशक के रूप में कबीर खान के लिए बहुत सम्मान और गहरी प्रशंसा रखते हैं और भविष्य में उनके साथ काम करना पसंद करेंगे, उन्होंने ’83 ‘ को साइन नहीं किया हैं।

हालाँकि अब ये बात तो साफ़ है कि मंटो अभिनेता ’83 ‘में नहीं दिखाई देंगे। हालाँकि उनकी जगह साउथ इंडियन एक्टर चिराग पाटिल उनके पिता, संदीप पाटिल की भूमिका निभाएंगे। आपको बता दें संदीप पूर्व भारतीय क्रिकेटर और केन्या राष्ट्रीय टीम के कोच हैं। क्रिकेटर ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म कभी अजनबी (1985) से भी की थी। इस फिल्म में सैयद किरमानी, पूनम ढिल्लों, देबश्री रॉय और कई अन्य लोग भी नज़र आयेंगे| खबरों की मानें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही आने वाली कॉमेडी फिल्म घूमकेतु में नजर आने वाले हैं| इस फिल्म को अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और इसमें रागिनी खन्ना, ऋचा चड्ढा, जैसे कई एक्टर्स शामिल हैं|

क्या आप रणवीर सिंह और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को एक साथ देखना पसंद करेंगे? नीचे कमेंट्स में जरूर बताइये|

यहां देखिये फिल्म 83 में नज़र आने वाली कुछ सितारे-

 

 

यहां देखिये हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।