‘नजर’ की डायन मोनालिसा ने इस ड्रेस पर बताई पर्सनल बातें, PHOTO देखकर डूब जाएंगे

भोजपुरी सिनेमा के बाद बॉलीवुड में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली मोनालिसा इन दिनों डायन बन गई हैं। मोनालिसा ने सलवार सूट को लेकर पर्सनल बात शेयर की है।

भोजपुरी सिनेमा के बाद बॉलीवुड में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली मोनालिसा इन दिनों डायन बन गई हैं। इनकी नजर से बचने के लिए हर किरदार दुहाई कर रहा है। सीरीयल नजर में डायन का रोल करने वाली मोनालिसा ने एक पर्सनल बात शेयर की है। मोनालिसा इन दिनों नजर के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। इस दौरान उनको एक पंजाबी रोल करना पड़ा। इसको लेकर उनको सलवार सूट और दुपट्टा पहनना था। शुद्ध-देसी नारी वाली बात देखकर बोर मत होइए। इस फोटो में भी गजब सितम ढाती दिख रही हैं। जितना आग उनके बिकीनी वाले फोटो से निकलता है उससे कम ऊष्मा इस देसी नारी से भी निकल रहा है। पंजाबन बनी मोनालिसा ने इसको लेकर अनुभव शेयर किया है। जो वाकई रोचक है।

फोटो में मोनालिसा गहरे नीले रंग की सूट पहनी हैं। ये फोटो इनकी खूबसूरती को और भी निखार रहा है। इसमें खुली बाजू और इनका झलकता गोरा बदन नजर को टिकाए रखने को विवश कर रहा है। चांद से चेहरे पर काली बिंदी भी क्या खूब जम रही है। ऐसा लग रहा है नीला आसमान पूर्णिमा के चांदनी में निखर रहा है। इनकी नशीली आंखों का क्या कहना। देखिए तो डूबने को दिल करता है। और गौर से देखिए तो चेहरे पर अंदरूनी मुस्कान दिख रही है। ऐसी सुंदरता के क्या कहने। इस पहनावे को लेकर वह कहती हैं उनकी मां हमेशा ऐसे सूट पहनती थीं। मुझे जब बताया गया कि ऐसा सीन करना है तो मैं बहुत खुश हुई। इसको खुद के अनुभव पर किया। फिलहाल मेरे पास करीब 800 से अधिक दुपट्टा हैं।

मोनालिसा बनीं ‘नियती’
भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा टीवी सीरियल में अपना डेब्यू कर रही हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे हॉरर सीरियल नजर में वो एक डायन का किरदार निभाती दिख रही हैं। लोगों ने इस किरदार को खूब पसंद किया है। इसमें मोनालिसा लंबी चोटियों में दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा मुख्य रूप से सीरियल ‘नजर’ में एक डायन का किरदार निभा रही हैं। मोनालिसा ‘नियती’ नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। जो अपने दादा-दादी की देखभाल करती है। इस रोल को करने को लेकर मोनालिसा बहुत खुश हैं। इनका सीरीयल टीआरपी के मामले में भी किसी से कम नहीं है।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.