कृष्णा राज कपूर को याद कर नीतू कपूर ने लिखी दिल छू लेने वाली बात, कहा- आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगी

कृष्णा राज कपूर के अंतिम दर्शन के लिए ऋषि कपूर, नीतू सिंह और बेटे रणबीर कपूर मुंबई में मौजूद नहीं थे इसके बावजूद...

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज का निधन सोमवार सुबह मुंबई के अस्पताल में हो गया। कृष्णा राज कपूर के अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे चेम्बूर में मौजूद कपूर परिवार के बंगले पर पहुंचे और अपना सपोर्ट दिया। इस दौरान कृष्णा राज के अंतिम दर्शन के लिए उनके बेटे ऋषि कपूर, उनकी पत्नी नीतू सिंह और बेटे रणबीर कपूर मुंबई में मौजूद नहीं थे। लेकिन इसके बावजूद उनके मन में कृष्णा राज कपूर के प्रति प्यार और सम्मान देखने को मिला। नीतू कपूर ने कृष्णा राज कपूर को याद करते हुए एक पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘उन्होंने मेरे जीवन पर काफी प्रभाव डाला हैं। उनकी सुन्दरता और उदारता से मैं हमेशा प्रशंसित रही हूं। वह हमेशा मेरे दिल में रहेंगी’

दरअसल कृष्णा राज के छोटे बेटे ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू सिंह और बेटे रणबीर कपूर के साथ इलाज के लिए देश से बाहर है। ऋषि कपूर इस वक्त इलाज कराने के लिए अमेरिका गए हुए हैं। ये जानकारी उन्होंने 29 सितम्बर को खुद ट्वीट के जरीए अपने फैंस से साझा की थी। उन्होंने लिखा था, ‘मैं सारे काम से छुट्टी लेकर कुछ दिनों के लिए अमेरिका जा रहा हूं। अमेरिका में मेडिकल ट्रीटमेंट कराऊंगा। लेकिन आशा करता हूं कि मेरे चाहने वाले ज्यादा चिंतित ना हों। 45 साल से ज्यादा हो गए मुझे काम करते हुए। आपके प्यार और शुभकानाओं के साथ मैं जल्द ही वापस लौट आऊंगा।’

देखें नीतू कपूर का मैसेज…

वहीं, ऋषि कपूर के मुंबई में न होने की वजह बावजूद अंतिम संस्कार के सारे काम कृष्णा राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने किए थे। इस दौरान उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर भी मौजूद रही थी। वहीं, भले ही ऋषि कपूर, नीतू सिंह और बेटे रणबीर कपूर यहां मौजूद नहीं थे। लेकिन रिद्धिमा कपूर अपनी दादी के अंतिम दर्शन के लिए यहां मौजूद थी। उनकी रो – रोकर बुरी हालत हो रखी थी। इस दौरान आलिया भट्ट ने उनका साथ पूरी तरह से दिया। इतना ही नहीं आलिया भट्ट को रणबीर कपूर को कॉल करते हुए भी देखा गया। ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया रणबीर को वीडियो कॉल करके उन्हें उनकी दादी के अंतिम दर्शन कराना चाहती थीं।

अमिताभ बच्चन से लेकर सजय कपूर, काजोल, रानी मुखर्जी सहित सभी सितारे चेम्बूर हाउस पहुंचे थे। वहां उन्होंने कपूर परिवार के सदस्यों की हिम्मत बांधी। वहीं, इसके साथ ही फिल्ममेकर करण जौहर के साथ आयन मुखर्जी और आलिया भट्ट भी रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर को आखिरी बिदाई देने के लिए वहां पहुंचे थे।  इस मुश्किल और दुख के वक्त पूरा बॉलीवुड कपूर खानदान के साथ खड़ा हुआ हैं। जो भी लोग कृष्णा राज कपूर को जानते थे उनका कहना हैं कि वह एक बेहद ही बेहतरीन और साहस भरी महिला थी उनके चेहरे पर हमेशा ही एक प्यारी से मुस्कुराहट देखने को मिलती थी जो की हमेशा अपनी फैमली के साथ रहती थी। रिद्धिमा कपूर ने भी दादी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की।

कृष्णा राज ने राय साहब करतार नाथ मल्होत्रा की चौथी संतान के रुप में 1 जनवरी 1930 में जन्म लिया था। उस समय उनके पिता पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारी के तौर पर तैनात थे। 1944 में राय साहब करतार नाथ मल्होत्रा पुलिस महानिरीतक्षक रीवा राज्य में आये थे।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।