नीतू कपूर ने बताया- जब वह अपनी दोस्तों संग पार्टी कर रही थीं तब क्या कर रहे थे ऋषि कपूर?

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इस समय न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और परिवार के कई सदस्य उनके साथ वहां हैं। नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

  |     |     |     |   Published 
नीतू कपूर ने बताया- जब वह अपनी दोस्तों संग पार्टी कर रही थीं तब क्या कर रहे थे ऋषि कपूर?
ऋषि कपूर सितंबर से इलाज के लिए न्यूयॉर्क में हैं।

यह बात तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की सेहत फिलहाल ठीक नहीं है और इस समय वह न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपनी दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थीं तो उस समय ऋषि क्या कर रहे थे। दरअसल नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका खुलासा किया और कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘जब कपूर साहब शॉपिंग के लिए गए तो लड़कियों ने पार्टी की।’ नीतू की इन तस्वीरों को 46 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के फैंस उनके जल्द ठीक होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। जाहिर सी बात है कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) शॉपिंग आदि के लिए न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूम रहे हैं, खुद जा रहे हैं तो यह कहा जा सकता है कि उनके स्वास्थ्य में पहले से सुधार है।

नीतू कपूर ने शेयर कीं तस्वीरें…

पति के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए नीतू कपूर (Neetu Kapoor) समय-समय पर वहां की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ समय से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी फिल्मों की शूटिंग से समय निकालकर न्यूयॉर्क में पिता की सेवा कर रहे हैं। उनके साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आ चुकी हैं। रणबीर और आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार में हैं।

बताते चलें कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) सितंबर महीने से न्यूयॉर्क में हैं। शुरूआत में यह खबर आई थी कि उन्हें कैंसर है लेकिन कपूर परिवार ने इन खबरों का खंडन किया था। फिलहाल वह भारत कब लौटेंगे, अभी इस बारे में परिवार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की खैर-खबर लेने भी जा चुके हैं। पिछले महीने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) उनसे मिलने गई थीं। उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की वेब सीरीज ‘राजमा-चावल’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

देखें वीडियो, जब रिपोर्टर पर भड़के ऋषि कपूर…

देखें नीतू कपूर द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply