ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू सिंह ने शेयर की उनकी प्यारी तस्वीर, लिखा- End of our story

ऋषि कपूर के निधन से उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है। अब ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह (Neetu singh) ने उनको याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी से पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट में नीतू सिंह ने ऋषि कपूर की एक तस्वीर भी शेयर की है।

  |     |     |     |   Published 
ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू सिंह ने शेयर की उनकी प्यारी तस्वीर, लिखा- End of our story
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की तस्वीर

Rishi Kapoor Death: बॉलीवुड के के दिग्गज अभी नेता अभिनेता और खुशमिजाज इंसान ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का गुरुवार को निधन हो गया। मुंबई के अस्पताल में गुरुवार को 67 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। अचानक ऋषि कपूर के निधन से उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है। अब ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह (Neetu singh) ने उनको याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी से पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट में नीतू सिंह ने ऋषि कपूर की एक तस्वीर भी शेयर की है।

नीतू सिंह ने ऋषि कपूर की जो तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है उसमें ऋषि कपूर हाथ में शराब का गिलास पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। नीतू ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है “End of our story” इसी के साथ ही दो दिल वाली इमोजी भी बनाई है। नीतू सिंह की इस पोस्ट पर ऋषि कपूर के चाहने वाले जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

ऋषि कपूर के निधन के बाद बेटी रिद्धिमा कपूर ने लिखी भावुक पोस्ट, कहा- ‘पापा वापस आ जाओ ना…’

View this post on Instagram

End of our story ❤️❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

बता दें लॉकडाउन के चलते ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) अपने पिता के अंतिम दर्शन भी नहीं पर पाईं। जिसके बाद रिद्धिमा ने पिता ऋषि कपूर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।

रिद्धिमा कपूर ने पापा की निधन के बाद एक इमोशनल नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं आपको हर दिन मिस करूंगी। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी पर कुछ पुरानी तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें वह अपने पापा को बहुत मिस कर रही हैं। उन्होंने लिखा है “लव यू पापा- RIP”

ऋषि कपूर के निधन से दुखी हैं अमिताभ बच्चन, कहा- मैं कभी उन्हें हॉस्‍पिटल में देखने नहीं गया…

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , ,

    Leave a Reply