मुबारक हो! नेहा धूपिया बनीं मां, नन्ही ‘परी’ को पाकर पापा बने अंगद बेदी

नेहा धूपिया पत्नी के बाद मां बन चुकी हैं। रविवार को नेहा धूपिया ने एक बच्ची को जन्म दिया है। बेटी को पाकर इनके पति अंगद बेदी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड में खुशियां छप्पर फाड़ कर बरसात कर रही हैं। अब नेहा धूपिया पत्नी के बाद मां बन चुकी हैं। रविवार को नेहा धूपिया ने एक बच्ची को जन्म दिया है। बेटी को पाकर इनके पति अंगद बेदी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने आनन-फानन में दिल्ली के गुरुद्वारा में मई में शादी किया। उसके बाद नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया के जरिए शादी के कुछ माह बाद प्रेग्नेंसी का खुलासा किया। उसके बाद ये खुलासा हुआ कि नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं। फिलहाल तो नेहा और अंगद अपनी बेटी को पाकर बहुत खुश हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड से शुभकामनाएं और बधाईंया मिलनी शुरू हो गईं हैं।

एक तरह रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद मुंबई वापस लौटे तो वहीं, दूसरी ओर नेहा धूपिया ने बच्ची को जन्म देकर बॉलीवुड की खुशियों को दोगुना कर दिया। इसके साथ ही नेहा धूपिया से मिलने के लिए उनके फ्रेंड्स और करीबी जाने लगे हैं। उनको बधाईयां देने वालों की लंबी लाइन लगी है। नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी, इस अफवाह पर अंगद ने कहा था ये बातें सच हैं। वैसे भी इस खबर के बाद ऐसे अफवाह का कोई मतलब नहीं है। अब इंतजार है कि नेहा धूपिया अपनी बेटी का फोटो कब सामने लाती हैं। इसके लिए भी फैंस इंतजार कर रहे हैं।

तीन महीने बाद बच्ची का जन्म!
नेहा, अंगद ने इस साल मई में अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अगस्त में नेहा की गर्भावस्था की पुष्टि की थी। उसके तीन महीने बाद बच्ची का जन्म हुआ है। नेहा ने इससे पहले कई तस्वीरें पोस्ट की थी, जिनमें उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “और यह नई शुरुआत। हम तीन।” गर्भावस्था की घोषणा से पहले ही उनके गर्भवती होने के कयास लगाए जाने लगे थे, जब वह कई बार ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आईं। अंगद ने इंस्टाग्राम पर खबरों की पुष्टि करते हुए कहा था, “हां, सभी अफवाहें सच हैं।”

देखिए वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.