नेहा धूपिया की शादी के खुले राज, २ लाख का लेहंगा लेकिन अंगूठी है बेहद खास

दुल्हन नेहा धूपिया की वेडिंग रिंग का राज, कहानी निकली बड़ी दिलचस्प

नेहा धूपिया ने हाल ही में अंगद बेदी से शादी करके लोगों को चौंका दिया है। हम जहां सोनम कपूर की शादी की तस्वीरें देख रहे थे वहीं अचानक से नेहा और अंगद की शादी की तस्वीर हमारे सामने आ गई। क्योंकि फैंस को दोनों की शादी की जरा भी भनक नहीं लग पाई थी। सरप्राइज वेडिंग के बाद नेहा और अंगद शादी वाले दिन ही हनीमून के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो गए थे। दिल्ली में हुई शादी को आनंद कारज की रस्मों से संपन्न किया गया था और इसमें अजय जडेजा और आशीष नेहरा जैसे क्रिकेटर जरूर नजर आए।नेहा ने अपनी शादी में करीब 2 लाख का लहंगा पहना था। लेकिन बात करें उनकी अंगूठी की तो यह प्राइसलेस है, अमूल्य है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह अंगूठी 40 साल पुरानी है, जो तीन जनरेशन से बहुएं पहन रही हैं। इस अंगूठी के साथ कई सारी यादें जुड़ी हैं।

दोनों की शादी की तस्वीरों के बाद हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी और अब दोनों की वेडिंग रिंग काफी वायरल हो रही है। दोनों सोशल फंक्शन्स में भी ज्यादा साथ नहीं रहते थे। वो नहीं चाहते थे कि उनके अफेयर के बारे में चर्चा हो। अचानक दोनों की शादी से ऐसी खबरें आने लगी कि नेहा प्रेग्नेंट हैं और इसीलिए उन्होंने जल्दीबाजी में शादी की। हालांकि नेहा के पिता ने इन खबरों का खंडन किया और कहा कि उनकी शादी की प्लानिंग पहले से थी।

नेहा धूपिया ने 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। नेहा ने 2003 में अजय देवगन के साथ ‘कयामत’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री ली थी। नेहा ने बॉलीवुड में कई फिल्में की लेकिन फिल्में बहुत बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन नेहा धूपिया के टॉक शो और रोडीज में हिस्सेदारी काफी सफल रही है। अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के हैं और उन्होंने मॉडलिंग और टीवी एंकरिंग में भी हाथ आजमा चुके है। अंगद बेदी ने रेमी डीसूजा की युवा तेवर वाली फिल्म ‘फालतू’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अंगद ‘उंगली’, ‘पिंक’, ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आ चुके हैं और उनकी अगली फिल्म ‘सूरमा’ है। ‘सूरमा’ में अंगद बिक्रमजीत सिंह का किरदार निभा रहे हैं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.