मालदीव में बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी नेहा धूपिया, रेड बिकिनी में पति अंगद बेदी संग यूं पोज देती नजर आईं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) इस समय अपने पति अंगद बेदी (Angad Bedi) के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। नेहा ने रेड बिकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को घायल कर दिया है।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने पिछले साल मई में शादी की थी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अभिनेता अंगद बेदी (Angad Bedi) ने पिछले साल 10 मई को अचानक सात फेरे लेकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने बेहद गुपचुप तरीके से शादी की और अपनी शादी की खबर को बिल्कुल सीक्रेट रखा था। 27 अगस्त को नेहा का जन्मदिन है और इस बार वह पति और बेटी मेहर के साथ अपना बर्थडे मालदीव में सेलिब्रेट करेंगी। नेहा और अंगद अपनी बेटी के साथ वहां पहुंच चुके हैं और एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है।

शादी के बाद नेहा धूपिया के पहले जन्मदिन को अंगद बेदी कुछ खास बनाना चाहते थे, लिहाजा पति-पत्नी ने अपने-अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर छुट्टी मनाने का प्लान बनाया। दोनों ने इसके लिए मालदीव के खूबसूरत बीच को चुना। नेहा ने रविवार को अंगद बेदी के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चार तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में अंगद और नेहा की क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

नेहा धूपिया ने यह तस्वीरें शेयर की हैं…

रेड पोल्का डॉट बिकिनी में नेहा धूपिया का एक बार फिर ग्लैमरस अवतार देखने को मिला है। दो लाख से ज्यादा लोग इन तस्वीरों को लाइक कर चुके हैं। नेहा और अंगद बेदी के फैंस प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं और कुछ फैंस ने तो नेहा को एडवांस में जन्मदिन की बधाइयां तक दे डाली हैं। नेहा के जन्मदिन को लेकर अंगद बेदी ने मिडडे से बातचीत में कहा था, ‘मैं नेहा और मेहर के साथ कुछ खास पल बिताना चाहता हूं। 27 को नेहा का बर्थडे है। ये ट्रिप इसलिए खास है क्योंकि हम अपने हनीमून के लिए मालदीव जा रहे हैं और ये पहली बार है कि हम मेहर के साथ कहीं बाहर जा रहे हैं।’

नेहा धूपिया का खुलासा- बताया कैसे एन्जॉय करती हैं मदरहुड, पिता बनने के बाद कितना बदले हैं अंगद बेदी?

तनुश्री दत्ता को नापसंद करने वालों को नेहा धूपिया ने करारा जवाब दिया, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।