शादी के बाद नेहा धूपिया का एक और सरप्राइज, तीन महीने बाद ही दी खुशखबरी

शादी के तीन महीने बाद नेहा धूपिया का एक और सरप्राइज़, जल्द बनने जा रही हैं माँ

शादी के तीन महीने बाद नेहा धूपिया का एक और सरप्राइज़, जल्द बनने जा रही हैं माँ

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी शादी से सभी को शॉक कर दिया था| हालाँकि जितनी उनकी शादी के बारे में जानकर लोगों को झटका लगा था उन्हेंअब एक और झटका लग सकता है| जी हाँ! ऐसा लगता है कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी सरप्राइज़ देने में माहिर हो गए हैं। तभी तो शादी के तीन महीने बाद ही नेहा के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आयी है|

बता दें कल शाम को अंगद और नेहा ने अपने सोशल अकाउंट पर कुछ तस्वीरों के साथ नेहा के मां बनने की ख़ुशी को अपने फैंस के साथ शेयर किया| इन तस्वीरों में नेहा बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नज़र आ रही हैं| उनके साथ उनके पति अंगद बेदी भी नज़र आ रहे हैं। यहाँ देखिये ये तस्वीरें-

नेहा धुपिया और अंगद बेदी की अचानक हुई शादी ने सभी को हैरान कर दिया था| दिल्ली में एक सुंदर आनंद कारज समारोह के दौरान, जोड़े ने 10 मई, 2018 को शादी कर ली| हालाँकि कुछ लोग इस शादी के साथ ऐसी अटकलें लगाने लगे कि शायद नेहा धूपिया प्रेग्नेंट थी जिस वजह से उनकी शादी जल्दीबाजी में हो गयी|

जब दैनिक भास्कर ने नेहा के पिता प्रदीप धुपिया से अपनी बेटी की गर्भावस्था अफवाहों के बारे में पूछा, तो उन्होंने अटकलों को खारिज कर दिया। उनका कहना था ऐसा नहीं हैं| उनकी शादी ऐसे जल्दीबाजी में हुई तो लोग ऐसा सोच रहे हैं हालाँकि ऐसा कुछ नहीं है| लोग अपने हिसाब से बातें बनाते हैं और अफवाहें फैलाते हैं|

तो फिर आखिर इतनी जल्दीबाजी में शादी करने की वजह क्या रही तो इस सवाल पर उनका कहना था , ” शादी का निर्णय जोड़े और परिवार द्वारा किया गया था क्योंकि उनके व्यस्त वर्किंग शेड्यूल के बीच बहुत ही कम समय था| शादी के लिए व्यवस्था करने के लिए उनके पास बस कुछ ही दोनों का समय था|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।