Neha Dhupia Weds Angad Bedi नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने शादी कर चौकाया

नेहा धूपिया और अंगद बेदी बने जीवनसाथी, लिए सात फेरे

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ki

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की गुपचुप शादी के बाद जैसे बॉलीवुड में सीक्रेट शादी का दौर चल पड़ा है| अब एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने शादी कर ली है| आज नेहा ने आपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटो शेयर कर ये बात अपने फैन्स के साथ शेयर की| आपको बता दें नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ शादी की है जिन्हें पिछली बार एक था टाइगर में देखा गया था|

37 वर्षीय एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पति और एक्टर अंगद बेदी उनसे दो साल छोटे है| उनकी शादी पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार हुई| नेहा और अंगद की आनंद कारच की रस्में दिल्ली में पूरी की गयी|

दोनों ही सितारों ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर ये बात सभी के साथ शेयर की| यहाँ देखिये उनका पोस्ट-

ट्विटर पर अपनी शादी की बात शेयर करते हुए नेहा ने बताया, उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली और यह उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला है|

यही नहीं बल्कि अंगद बेदी ने भी नेहा को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया और उन्हें अपनी पत्नी बुलाया है|

आपको बता दें नेहा धूपिया इन दिनों एम टीवी के शो ‘रोडीज एक्‍सट्रीम’ में गैंग लीडर की भूमिका निभा रही है| नेहा धूपिया ने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में काम किया है जिसमें जुली, तुम्हारी सुलू, एक्शन रिप्ले जैसी फिल्में शामिल है|आपको बता दें अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे है| अंगद बेदी ने एक्टिंग से पहले क्रिकेट में अपना दम दिखाया था| वो दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं और इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में कदम रक्खा| इसके बाद उन्हें  ‘फालतू’ , ‘उंगली’, ‘पिंक’, ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्मों में देखा गया था|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।