नेहा कक्कड़ की होगी शादी, ढूंढ लिया गया है लड़का, बुआ ने खोजा वकील लड़का, जानिए कौन है खुशनसीब

इंडियन आइडियल (Indian Idol) की जज नेहा कक्कड़ (Neha Kakar) के फैंस के लिए खुशी की न्यूज़ है। उनकी शादी के लिए लड़का ढूंढ लिया गया है। नेहा ने बुआ ने शादी के लिए लड़का खोजा है।

नेहा कक्कड़ की तस्वीरें (फोटो इंस्टाग्राम)

इंडियन आइडियल (Indian Idol) की जज नेहा कक्कड़ (Neha Kakar) के फैंस के लिए खुशी की न्यूज़ है। उनकी शादी के लिए लड़का ढूंढ लिया गया है। नेहा ने बुआ ने शादी के लिए लड़का खोजा है। आप जानना चाहेंगे कि नेहा की बुआ कौन है। ये बुआ और कोई नहीं बल्कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) हैं। जी हाँ, भारती सिंह ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के मंच ये मजाक में कहा है नेहा के लिए।

दरअसल कपिल शर्मा शो में नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू के साथ नजर आने वाली हैं। ऐसे में इस शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमे हम देख पा रहे हैं से एक वीडियो सामने आया है। भारती सिंह कहती हैं- मैंने नेहा के लिए लड़का देख लिया है, मैं कल ही उसके साथ डेट पर गई थी। इस पर नेहा चौंक जाती हैं और कपिल कहते है कि लड़का नेहा के लिए देखा है तो तू क्यों डेट पर गईं? इस बात का जवाब देते हुए भारती कहती हैं कि वो कोर्ट की डेट पर गईं थीं और लड़का वकील है और लड़के को मैंने हां कर दी है।

भारती की बात पर कपिल शर्मा कहते हैं – नेहा से पूछे बिना हां कैसे कर दी। इस बात को सुनकर बुआ (भारती सिंह) कहती हैं कि नेहा से क्या पूछना, लड़का वकील है, बेटी हमारी जज है तो तुम्हारा क्यों ऑर्डर-ऑर्डर निकल रहा है। भारती ने सिर्फ नेहा की ही नहीं बल्कि सोनू कक्कड़ और टोनी कक्कड़ का मजाक उड़ाया।

गौरतलब है है कि नेहा कक्कड़ का हाल ही में अभिनेता हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप हुआ था। जिसके बाद नेहा का रो रो कर बुरा हाल हुआ था।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें टोनी कक्कड़ का इंटरव्यू 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।