New Year 2020: कुछ इस तरह बॉलीवुड सितारों ने नए साल का स्वागत किया, प्रियंका और निक का किसिंग वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas)ने विदेशी पद्धति से साल का स्वागत किया। जी हाँ आपने सही सुना। कल रात 12 बजते ही स्टेज पर सब लोगों के सामने निक और प्रियंका ने लिप लॉक किया।

प्रियंका, निक,

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas)ने विदेशी पद्धति से साल का स्वागत किया। जी हाँ आपने सही सुना। कल रात 12 बजते ही स्टेज पर सब लोगों के सामने निक और प्रियंका ने लिप लॉक किया। इस वीडियो में शुरुवात में आप देख सकते हैं कि किस तरह प्रियंका शर्माती हुई स्टेज पर आती हैं और निक उनको सब के सामने किस करते हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर डालते ही कम समय में वायरल होने लगी है। यहां देखें वीडियो-

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने एक खूबसूरत बूमरैंग इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में सारा की माँ अमृता और भाई इब्राहिम अली खान क्रिसमस ट्री के पास बूमरैंग करते नज़र आ रहे हैं।

वहीँ सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) इस समय स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। उनके साथ विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और वरुण धवन भी धमाल मचा रहे हैं। अनुष्का के फैन क्लब पेज ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें सैफ अली खान अपने फैंस को नए साल की बधाइयां दे रहे हैं।

सोहा अली खान और कुणाल खेम्मु इस समय अपनी बेटी इनाया के साथ ऑस्ट्रेलिया में है। वहाँ से उन्होंने खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी बहमास में एक्सोटिक हॉलिडे मना रहे हैं। ये रहा प्रूफ! फोटो कैप्शन में लिखते हैं “पानी दा रंग बदलेगा 2020 में”

सोनम कपूर और उनकी गर्ल गैंग ने इस तरह अपने फैंस को नए साल की बधाइयाँ दी।

बिग बी ने प्यारी तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को नए साल की बधाइयाँ दी।

रानी मुख़र्जी, आदित्य चोपड़ा, करिश्मा कपूर, कारन जोहर और मनीष मल्होत्रा इस समय लंदन में है। वहां की कुछ तस्वीरें