World Cup 2019: भारत के वर्ल्ड कप 2019 जीतने का ख्वाब टूटा, बॉलीवुड ने यूं बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

टूट गया भारत के विश्व विजेता बनने का सपना। वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से हराया। भारत की हार से किसी एक्ट्रेस का टूटा दिल, तो किसी ने यूं बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला।

पूरा देश टीम इंडिया की हौसलाअफजाई कर रहा है। (फोटो- ट्विटर)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 18 रनों से हराया। इसी के साथ भारत के विश्व विजेता बनने का सपना चकनाचूर हो गया। टीम इंडिया की हार से पूरे देश में माहौल गमगीन हो गया है। सोशल मीडिया पर हर कोई भारतीय टीम का मनोबल बढ़ा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों और बॉलीवुड सितारों ने टीम इंडिया की हौसलाअफजाई की है।

टीम इंडिया की हार पर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने ब्रोकन हार्ट वाली इमोजी ट्वीट की, तो ईशा गुप्ता ने रवींद्र जडेजा के नाम के साथ भारतीय झंडा ट्वीट किया। मिर्जापुर फेम अभिनेता दिव्येंदु ने ट्वीट किया, ‘वक्त लगेगा इस सदमे से उबरने में, लेकिन टीम इंडिया आपने बहुत अच्छा खेला। हम इसे डिजर्व करते हैं। बहुत-बहुत दुखद पल।’

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखा, ‘टीम इंडिया, हमें आप पर गर्व है। आज का दिन खराब था। आपने अच्छा खेला। आप अच्छा लड़े।’ टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए आमिर खान, रवीना टंडन, नेहा धूपिया, रणदीप हुड्डा, मंदिरा बेदी, ऋषि कपूर, अनुपम खेर, धनुष और बिपाशा बसु सहित तमाम फिल्मी सितारों ने ट्वीट किया है।

बताते चलें कि सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले दिन बारिश की वजह से मैच को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को फिर से शुरू किया गया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 239 रन बनाए। लक्ष्य की पीछा करते हुए टीम इंडिया 49.3 ओवर में 221 रनों पर ऑलआउट हो गई। रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से 50 रन निकले और दो रन लेते समय वह रनआउट हो गए। नीचे देखिए बॉलीवुड सेलेब्स के ट्वीट्स…

87 साल की चारुलता पटेल से मिलने पहुंचे थे विराट कोहली और रोहित शर्मा

युवराज सिंह के संन्यास पर बॉलीवुड सितारों ने किया उन्हें याद, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।