न्यूटन को मिली ऑस्कर में एंट्री, राजकुमार राव की तारीफ में बॉलीवुड सितारों ने कहा ये

राजकुमार राव की तारीफों में लगा बॉलीवुड

राजकुमार राव की तारीफों में लगा बॉलीवुड

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से माने जाने वाले एक्टर राजकुमार राव की आने वाली फिल्म न्यूटन को ऑस्कर 2018 में एंट्री मिल गई| इस खबर के बाहर आते ही बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें इसके लिए अपनी तरह से बधाइयाँ देनी शुरू कर दी| बॉलीवुड के कई स्टार्स ने ट्विटर पर इस फिल्म और राजकुमार राव की तारीफ की| गौरतलब है कि राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन इस हफ्ते शुक्रवार को ही रिलीज़ हुई है ऐसे में फिल्म के लिए ये बड़ी खुशखबरी फिल्ममेकर्स के लिए बड़ी बात है| राजकुमार राव, हंसल मेहता और आनंद एल रॉय ने ट्वीट कर ये जानकारी सभी को दी|

जिसके बॉलीवुड सितारों के बधाई देने का ताँता लग गया| यहाँ देखिये किस स्टार ने क्या कहा?

 

 

 

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि, न्यूटन को अमित मासुरकर द्वारा डायरेक्ट किया गया है| इस फिल्म में राजकुमार राव ने लीड रोल प्ले किया है वहीँ पंकज त्रिपाठी, अंजली पाटिल, रघुबीर यादव, दानिश हुसैन और संजय मिश्रा जैसे मंझे हुए कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार में हैं| ऑस्कर में ‘न्यूटन’ के साथ साथ स्वीडन फिल्म ‘द स्क्वायर’, जर्मनी की ‘इन द फेड’, कंबोडिया की ‘फर्स्ट दे किल्ड माई फादर’, पाकिस्तान की ‘सावन’ जैसी फिल्में भी होंगी| 90वें अकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 4 मार्च 2018 को लॉस एंजिल्स में होने वाला है|

आप राजकुमार राव और फिल्म न्यूटन के लिए क्या कहना चाहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।