निक जोनस पहुंचे दिल्ली तो प्रियंका चोपड़ा ने किस कर किया वेलकम, देखिए PHOTO

निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के लिए भारत आ गए हैं। निक की रानी प्रियंका चोपड़ा ने इस पल की यादगार रोमांटिक सेल्फी लेकर पोस्ट भी कर दिया।

निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के लिए भारत आ गए हैं। अमेरिका से सीधे दिल्ली आए। इसके बाद दो प्यार करने वाले दिल खोलकर मिले। निक की रानी प्रियंका चोपड़ा ने इस पल की यादगार सेल्फी लेकर पोस्ट भी कर दिया। फोटो में प्रियंका निक को किस करते नजर आ रही हैं। यानी कि बेहद ही ज्यादा प्यार उमड़ता दिख रहा है। इसके साथ ही कैप्शन लिखा है, ‘वेलकम होम बेबी’। अब इनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। प्रियंका के फैंस निक को साथ देखकर और भी ज्यादा खुश हो गए हैं।

गुरुवार की शाम प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। फोटो में निक और प्रियंका एक-दूसरे के बेहद ही करीब नजर आ रहे हैं। वैसे निक ने भी बुधवार की रात एक पोस्ट डाली थी जिससे पता चल चुका था कि वे शादी के लिए भारत आ रहे हैं। अगर सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर बात करें तो 19 घंटे बाद निक दिल्ली पहुंचे हैं। मतलब कि प्रियंका को कितना लंबा इंतजार करना पड़ा है। तभी तो निक को देखकर उनका प्यार छलक गया। वैसे दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी है। प्रियंका और निक अक्सर एक-दूसरे के साथ हसीन लम्हा बिताते नजर आते हैं।

दीपवीर की तरह करेंगे शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी दो दिन और दो रस्मों से शादी करने वाले हैं। इनकी शादी भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह दो दिन तक होगी। इसके साथ ही प्रियंका और निक के वेडिंग डेट में बदलाव देखने को मिल रहा है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी दो दिन 2 और 3 दिसंबर को शादी करेंगे। 02 दिसंबर को हिंदू और 3 दिसंबर को क्रिश्चन परंपरा के अनुसार शादी होने की बात कही जा रही है। चूंकि प्रियंका चोपड़ा हिंदू और निक जोनस क्रिश्चन हैं, इसिलए दोनों में रस्मों में शादी होनी तय मानी जा रही है। शादी की दोनों रस्में जोधपुर के उमेद भवन में ही होगी।

ये है वो पोस्ट जो कि निक भारत आने से पहले शेयर किए

यहां देखिए वीडियो…

तो चलिए देखते हैं प्रियंका-नीक की कुछ खास तस्वीरें

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.