निक जोनस ने अपनी बीमारी का किया खुलासा, प्रियंका चोपड़ा भी नहीं पहचान सकतीं 13 साल पहले की तस्वीर!

प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति ने अपनी बीमारी का खुलासा किया है। 13 साल पहले निक जोनस डायबिटीज की चपेट में आ गए थे। डायबिटीज 1 के कारण बहुत पतले हो गए थे।

प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति ने अपनी बीमारी को लेकर खुलासा किया है। 13 साल पहले निक जोनस डायबिटीज की चपेट में आ गए थे। डायबिटीज 1 के कारण वे बहुत बीमार हो गए थे। इस बीमारी के कारण उनकी हालत खराब हो गई थी। इससे निकलने के लिए उनको क्या कुछ नहीं करना पड़ा। आज उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिससे कि साफ पता चल रहा है, वो किस कदर बीमारी की चपेट में आ गए थे। तस्वीर देखकर बीमारी का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके कारण उनका वजन लगातार घटता जा रहा था। इसको लेकर उनका परिवार भी चिंतित हो गया था। लेकिन उस बुरे वक्त से निक खुद को निकाल लिए।

निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वह शर्टलेस हैं। दूसरी तस्वीर में चिल्लाते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा है, ’13 साल पहले मैं डायबिटीज 1 का इलाज करा रहा था। नीचे दी गई फोटो के लेफ्ट वाली फोटो इलाज के कुछ ही हफ्तों के बाद लिया था। मतलब कि 100 पाउंड, कुछ इस तरह से मेरा वजन घट गया था। लगातार वजन घटने के कारण हम लोग डर गए इसके बाद डॉक्टर को दिखाया। इसके बाद पता चला कि मुझे ब्लड सुगर है। लेकिन फिलहाल में स्वस्थ्य हूं। इस बल्ड सुगर को कम करने के लिए मैंने नियमित दिनचर्या और खानपान में बदलाव किए। फैमिल के प्यार ने मुझे फिर से हंसीखुशी कर दिया।’

प्रियंका-निक की शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी कर सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि शादी की रस्म तीन दिनों तक चल सकती है। यानी कि शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर को शुरू होगा। इसके बाद 2 दिसंबर तक चलेगा। वैसे जोधपुर में शादी होगी। प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन में शादी के सात फेरे लेगें। अभी हालही में निक की होने वाली सासु मां मधु चोपड़ा को जोधपुर में देखा गया था। इस शादी में करीब 200 मेहमान शामिल हो सकते हैं। फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस राजस्थान के जोधपुर में नवंबर में शादी करने जा रहे हैं।

देखिए वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.