अफेयर की ख़बरों के बीच सोशल मीडिया पर निक जोनस ने जताया प्रियंका से प्यार

प्रियंका चोपड़ा के फोटो पर निक जोनस ने किया ऐसा कमेंट, रिश्ते पर लगी मुहर

खुलेआम चल रहा है निक और प्रियंका का रोमांस, ये रहा सबूत

हाल में ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है| हालाँकि ना ही प्रियंका और ना ही निक ने इस बारे में कोई सफाई दी है| यही नहीं बल्कि दोनों ही सितारों को सोशल मीडिया पर एक दुसरे से प्यार जताते हुए देखा जा सकता है| एक तरफ जहाँ प्रियंका और जोनस को हाल में ही डिनर डेट पर देखा गया वहीँ अब जब प्रियंका ने अपने इन्स्टाग्राम पर जब अपने दोस्तों के साथ फोटो शेयर की तो उन्होंने प्रियंका की स्माइल पर कमेन्ट करते हुए हार्ट इमोजी शेयर किया|

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अफेयर की खबरें हाल में ही आने लगी जब दोनों को एक बेसबाल मैच के दौरान हाथ पकड़े हुए स्टेडियम में जाते हुए देखा गया| किसी ने उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और तबसे दोनों का रोमांस चर्चा का विषय बन गया| हालाँकि इस बीच दोनों को डिनर डेट पर भी जाते हुए देखा गया और अब निक ने प्रियंका चोपड़ा के फोटो पर ऐसा कमेन्ट किया है|

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को मेट गाला 2017 में साथ देखा गया था| दोनों ने राल्फ और लोरेन की डिजाइन की हुई ऑउटफिट पहनी थी| अब ऐसे में दोनों को एक साथ पोज़ भी करते हुए देखा गया तथा| तब भी प्रियंका और निक ने एक साथ आकर ख़बरों में अपनी जगह बनायीं थी| ऐसे में जब प्रियंका से पूछा गया कि वो निक के साथ क्यों गयी थी तो उनका कहना था हमने एक ही डिज़ाईनर की ड्रेस पहनी थी इसलिए हमने साथ जाने का सोचा और कुछ नहीं|

प्रियंका और निक की उम्र में भी बड़ा फासला है| एक तरफ जहाँ प्रियंका चोपड़ा 35 साल की हैं वहीँ निक जोनस 25 साल के हैं| निक एक अमेरिकन सिंगर है और फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं| वहीँ प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना नाम कमा रही हैं|

इनके इस रिलेशनशिप पर आप क्या कहना चाहेगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।