निक जोनस के बड़े भाई की बर्थडे पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने पति संग बिखेरा जलवा, कपल्स का दिखा ऐसा अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के बड़े भाई जोए जोनस (Joe Jonas Birthday) का बीते शुक्रवार को बर्थडे सेलिब्रेट किया गया है। विश्व के ये पॉप आइकॉन 30 साल का हो गया है। उनके बर्थडे पार्टी की थीम बॉन्ड थी। पार्टी की थीम जेम्स बॉन्ड पर आधारित थी

जोए जोनस के बर्थडे में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। (फोटोः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के बड़े भाई जोए जोनस (Joe Jonas Birthday) का बीते शुक्रवार को बर्थडे सेलिब्रेट किया गया है। विश्व के ये पॉप आइकॉन 30 साल का हो गया है। उनके बर्थडे पार्टी की थीम बॉन्ड थी। पार्टी की थीम जेम्स बॉन्ड पर आधारित थी और पार्टी में शामिल गेस्ट नीट टक्सिडोज और डार्र गाउन पहन कर आए। लेकिन लोगों की निगाहें देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस पर टिकी रही। दोनों सिपरानी वॉल स्ट्रीट में आयोजित डिनर पार्टी में दिखाई दिए।

26 वर्षीय निक जोनस (Nick Jonas Songs) ब्लैक टक्सिडो और हमारी 37 वर्षीय देसी गर्ल शीयर फीदर ड्रेस में दिखाई दीं। उन पर ग्लोसी ब्लैक आउटफिट काफी प्यार लग रहा था और लोगों का ध्यान अपनी और खींचे हुई थीं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हमेशा की तरह काफी अट्रैक्टिव लग रहे थे। निक जोनस क्लासिक ब्लैक टक्सिडो में काफी डैशिंग नजर आ रहे थे। इस टक्सिडो पर सफेद बटन लगा हुआ और जिसके नीच उन्होंने सफेद शर्ट पहनी हुई है। और गले में काली टाई पहनी हुई है।

जोए जोनस ने जताया आभार

बर्थडे बॉय जोए जोनस (Joe Jonas Wife)  ने सफेद टक्सिडो पहना हुआ था जिस पर उन्होंने ब्लैक बॉव टाई बांधी हुई थी। वहीं उनकी पार्टनर सोफी जोनस ने एक प्लंगिंग गाउन और गोल्ड चोकर नेकलैस पहना हुआ था। जोए जोनस ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स और फॉलोवर्स बर्थडे विश करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा,’इससे बेहतर रात नहीं हो सकती थी, आप सभी का बहुत सारा धन्यवाद। मेरे बर्थडे पर मैरे प्यार ने जो किया, उससे बेहर कुछ नहीं हो सकता था।’

यहां देखिए जोए जोनस की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें-

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019′ में प्रियंका चोपड़ा को देख लोगों ने क्यों पूछा- क्या प्रेग्नेंट हैं आप?

यहां देखिए, प्रियंका चोपड़ा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 के रेड कार्पेट पर उड़ाए सबके होश…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।