प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनस ने यहाँ से खरीदी थी अंगूठी, इस दिन हुई थी सगाई

प्रियंका के लिए निक ने यहाँ से खरीदी थी हीरे की अंगूठी, यहाँ पढ़ें डिटेल

प्रियंका के लिए निक ने यहाँ से खरीदी थी हीरे की अंगूठी, यहाँ पढ़ें डिटेल

आज सुबह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबर ने सभी को हैरान कर दिया| किसी को अंदाजा नहीं था कि प्रियंका और निक सगाई कर चुके होंगे| बता दें E! News ने कन्फर्म किया है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक दुसरे को दो महीने तक डेट करने के बाद सगाई कर ली है|

बता दें जितनी जल्दी दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आनी शुरू हो गयी थी उतनी ही जल्दी इनकी सगाई की खबरें भी आ चुकी है| ऐसे में देखना ये होगा कि प्रियंका चोपड़ा की शादी कबतक होगी| आज सुबह अली अब्बास ज़फर ने अपने ट्विट्टर पर आज सुबह ही ट्वीट करते हुए कहा कि प्रियंका ने किसी स्पेशल रीज़न की वजह से उनकी फिल्म ‘भारत’ से बाहर हो गयी है|

बता दें कुछ समय पहले निक को लन्दन के एक स्टोर में हीरे की अंगूठी खरीदते हुए देखा गया था|

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अफेयर की खबरें हाल में ही आने लगी जब दोनों को एक बेसबाल मैच के दौरान हाथ पकड़े हुए स्टेडियम में जाते हुए देखा गया| किसी ने उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और तबसे दोनों का रोमांस चर्चा का विषय बन गया| हालाँकि इस बीच दोनों को डिनर डेट पर भी जाते हुए देखा गया|

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को मेट गाला 2017 में साथ देखा गया था| दोनों ने राल्फ और लोरेन की डिजाइन की हुई ऑउटफिट पहनी थी| अब ऐसे में दोनों को एक साथ पोज़ भी करते हुए देखा गया तथा| तब भी प्रियंका और निक ने एक साथ आकर ख़बरों में अपनी जगह बनायीं थी| ऐसे में जब प्रियंका से पूछा गया कि वो निक के साथ क्यों गयी थी तो उनका कहना था हमने एक ही डिज़ाईनर की ड्रेस पहनी थी इसलिए हमने साथ जाने का सोचा और कुछ नहीं|

प्रियंका और निक की उम्र में भी बड़ा फासला है| एक तरफ जहाँ प्रियंका चोपड़ा 35 साल की हैं वहीँ निक जोनस 25 साल के हैं| निक एक अमेरिकन सिंगर है और फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं| वहीँ प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना नाम कमा रही हैं|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।