SHOCKING : प्रियंका चोपड़ा बनेगी अंग्रेजी खानदान की बहु, निक जोनस के परिवार ने किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप पर हुआ यह शॉकिंग खुलासा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप पर हुआ यह शॉकिंग खुलासा

हॉलीवुड में अपनी पहचान कायम रखनेवाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों कलाकारों को आजकल साथ में समय बिताते देखा जा सकता है। ये दोनों स्टार्स आए दिन एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखे जाते हैं। हालांकि, दोनों ने ही अभी तक अपने रिश्तों के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन हाल ही में निक के भाई केविन जोनस ने एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की है। जी हां, उन्होंने कहा है, हम प्रियंका से मिल चुके हैं। वो सुपर-ऑसम शानदार महिला हैं लेकिन ये निक का मामला है और वो ही कहें जो उन्हें कहना है। हालांकि निक ने अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार से अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन परिवार को कोई दिक्कत नहीं है।

इसके अलावा प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा की बात करें तो निक के साथ प्रियंका के अफेयर की खबरों को वह कई बार झुठला चुकी हैं। लेकिन निक के करीबी सूत्रों की मानें तो वे प्रियंका पर अपना सारा ध्यान लगाए हुए हैं और वो उन्हें खास महसूस कराने के लिए हरदम तैयार रहते हैं। इसके अलावा अगर निक की बात करें तो हालिया रिपोर्ट में तो ये भी सामने आया है कि वो प्रियंका को काफी पसंद करते हैं और उनके साथ शादी करना चाहते हैं। उनका प्लान प्रियंका के साथ सेटल होने का है और वो इस रिश्ते से बच्चों की भी ख्वाहिश रखते हैं।

प्रियंका और निक के रिलेशनशिप की खबरों ने तब जोड़ पकड़ा जब दोनों को निक के एक खास दोस्त की शादी में साथ शरीक होते देखा गया। इसके अलावा दोनों अब अपने रिलेशनशिप को किसी से छिपाने की मंशा भी नहीं रख रहे। हाल ही में दोनों को डिनर डेट पर भी देखा गया था।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.