निक जोनस न होते तो प्रियंका चोपड़ा के साथ हो जाता हादसा, वीडियो में देखिए कैसे देसी गर्ल गिरने से बचीं बाल-बाल

निक जोनस और प्रिंयका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें ये एक्ट्रेस अपने पति की मदद से खुद को सीढ़ियों से गिरने से खुद को कैसे बचाती है ये नजर आ रहा है। इसे उनके फैंस क्लब जमकर शेयर कर रहे हैं और ये काफी वायरल हो चुका है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस(फोटो:विरल/मानव)

पिछले साल दिसंबर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी क्रिश्चन और हिंदू दोनों तरीकों से हुई थी। जोधपुर में हुई उनकी ये वेडिंग काफी ग्रैंड और शानदार तरीसे ऑर्गनाईज हुई थी। अभी हाल ही में उनके तलाक होने की खबरें सुनाने आई थी, लेकिन बाद में दोनों कपल ने इसे अफवाह करार देकर कई मौकों पर एक दूसरे के लिए अपना प्यार जताते नजर आए। उनके इस प्यार को देखकर ये साफ हो गया कि ये कपल एक दूसरे के साथ हैं और ये अलग नहीं होंगे।

हाल ही में प्रियंका और निक जोनस अपने कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में रहे। जोनस ब्रदर का ये ऐसा पहला कॉन्सर्ट था जिसे देसी गर्ल ने अटेंड किया। इस इवेंट को लेकर प्रियंका आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पर करती नजर आई थीं। अभी हाल ही इस कपल का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें प्रियंका और निक का क्यूट प्यार हमें देखने मिला है। इस वीडियो को देखकर आपका भी दिन बन जाएगा। आप भी जानिए क्या है इस वीडियो में।

जब प्रियंका को गिरने से बचाया निक जोनस ने
कुछ वक्त पहले ही प्रियंका चोपड़ा गिरने से बाल-बाल बची। उन्हें गिरने से कोई और नहीं बल्कि उनके पति निक जोनस ने बचाया। उनका ये वीडियो कई फैंस क्लब भी खूब शेयर कर रहे हैं। इसमें प्रियंका और निक जोनस किसी आउटिंग पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रियंका सीढ़ियों से उतरते वक्त अपना बैलेंस खो देती हैं। लेकिन इससे पहले कि वो गिरती उन्होंने आगे जा रहे निक जोनस का बाजू पकड़कर खुद को संभाल लिया। इसके बाद निक भी प्रियंका को सहारा देते नजर आए। ऐसा होने के बाद प्रियंका जोर से हंसती दिखीं। कपल का ये क्यूट अंदाज देखकर आपके भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

आप भी देखिए ये वीडियो…

प्रिंयका चोपड़ा जल्द नजर आएंगी इस फिल्म में
अगर बॉलीवुड की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट फरहान अख्तर दिखेंगे। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी की है। ये फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की लाइफ पर बनी है जिसके किरदार में दंगल गर्ल जायरा वसीम नजर आएंगी। प्रियंका इसमें जायरा की मां का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म को सोनाली बोस ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी। क्या आप प्रियंका को इतने लंबे वक्त के बाद पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं? कमेंट करके हमें बताएं।

वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पूरी लव स्टोरी…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।