प्रियंका चोपड़ा के लंबे वेडिंग गाउन वेल को देख दंग रह गए निक जोनस, देखें उस खास लम्हे की तस्वीर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मिसेज निक जोनस (Nick Jonas) बन चुकी हैं। क्रिश्चियन रिवाज से शादी के दौरान प्रियंका के वेडिंग गाउन वेल को देख निक भी दंग रह गए थे।

प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मिसेज निक जोनस (Nick Jonas) बन चुकी हैं। निकयांका (Nickyanka) ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। ‘पीपुल’ मैगजीन ने दो दिन बाद शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। क्रिश्चियन वेडिंग के दौरान प्रियंका ने 75 फीट लंबा वेडिंग गाउन वेल पहना था। अपनी दुल्हनिया के इतने लंबे वेल को देखकर एक बार के लिए दूल्हेराजा निक भी दंग रह गए थे।

प्रियंका के लिए रैल्फ लॉरेन ने यह गाउन तैयार किया था। बहरहाल प्रियंका की उस तस्वीर की बात करते हैं जिसे देख निक भी दंग रह गए थे। ‘हेलो’ मैगजीन ने यह फोटो शेयर की है। तस्वीर में निक के चेहरे के एक्सप्रेशन्स को देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रियंका के 75 फीट लंबे वेडिंग गाउन वेल को देखकर एक बार के लिए वह भी हैरान रह गए थे।

वेडिंग गाउन वेल को देख निक भी रह गए हैरान…

प्रियंका के वेडिंग गाउन वेल पर वायरल हो रहे मीम

प्रियंका के वेडिंग गाउन वेल को लेकर सोशल मीडिया पर भी मीम वायरल हो रहे हैं। कुछ ट्विटर यूजर्स प्रियंका के वेडिंग गाउन वेल की तुलना मच्छरदानी से कर रहे हैं तो कुछ इसे मुंबई के फ्लैट से बड़ा बता रहे हैं। हालांकि प्रियंका ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया है। नीचे देखिए प्रियंका के वेडिंग गाउन वेल पर वायरल हो रहे कुछ मीम।

सब्यसाची ने तैयार किया था प्रियंका का लहंगा

बताते चलें कि हिंदू रीति-रिवाज से शादी के समय प्रियंका का लहंगा सब्यसाची ने तैयार किया था। भारतीय लहंगे पर फ्रेंच कारीगरी का बेजोड़ नमूना देखने को मिला था। वहीं मेहंदी, संगीत और अन्य रस्मों के दौरान निक भी भारतीय परिधानों में बहुत अच्छे लग रहे थे। मैगजीन से करार के चलते प्रियंका-निक की शादी की तस्वीरें बाहर नहीं आई थीं।

प्रियंका और निक ने शेयर कीं मेहंदी और संगीत के फोटो-वीडियो

प्रियंका और निक ने फैंस के लिए मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। दरअसल प्रियंका और निक की शादी में मोबाइल फोन लाने की मनाही थी। नवदंपति दिल्ली में रिसेप्शन दे चुके हैं और अब इसी महीने की 15 से 20 तारीख के बीच बॉलीवुड हस्तियों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे।

रिसेप्शन में पहुंचे थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रियंका और निक (Priyanka and Nick) के दिल्ली वाले रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी शिरकत की थी। पीएम मोदी ने नवदंपति को गुलाब का फूल देकर शुभकामनाएं दीं। बताया जा रहा था कि प्रियंका और निक ने नेताओं, उद्योगपतियों और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए यह रिसेप्शन पार्टी रखी थी और अब बॉलीवुड हस्तियां उनके मुंबई वाले रिसेप्शन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

VIDEO में देखिए प्रियंका-निक की शादी की 10 खास बातें…

क्रिश्चियन वेडिंग में बला की खूबसूरत लग रहीं थीं प्रियंका चोपड़ा…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।