बैचलर पार्टी एन्जॉय करते हुए प्रियंका चोपडा ने शेयर की फोटो, निक जोनस की मॉम ने किया ये कमेंट

दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बेचलर पार्टी की तस्वीरें...

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। जहां एक ओर दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुईं हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ब्राइडल शॉवर पार्टी एन्जॉय की थी वहीं अब प्रियंका ने बेचलर पार्टी एन्जॉय करते हुए तस्वीरें शेयर की थी। जिस पर प्रियंका की सास ने कुछ ऐसा कमेंट किया, जिसे देखकर आप भी इन होने वाली सास-बहु की बॉन्डिंग का अंदाजा लगा सकते हैं। प्रियंका की तस्वीर में डेनिस ने लिखा कि ‘बी गुड’। इस कमेंट से साफ है कि प्रियंका की होने वाली सास उनका कितना ख्याल रखती हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी तारीख का अभी ऐलान नहीं हुई है। लेकिन प्रियंका इन दिनों न्यूयॉर्क में बैचलर पार्टी अपने दोस्तों के साथ मना रहीं हैं। इस पार्टी में प्रियंका हमेशा की तरह इस बार भी स्टाइलिश लुक में नजर आ रहीं हैं। निक के साथ प्रियंका की शादी की तारीख तो नहीं आई है

लेकिन खबरों के मुताबिक दिसम्बर के पहले हफ्ते में किसी भी तारीख को प्रियंका निक के साथ सात फेरे ले सकती हैं। वहीं इसके साथ ये भी खबरें हैं कि प्रियंका-निक के साथ दो बार शादी करेगी।

निक को प्यार से बुलाती हैं ‘Boo’

वैसे पीसी और निक के बारे में एक खास बात ये पता चली है कि वो अपने होने वाले पति को boo नाम से बुलाती हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने खुद लिखा है कि Nephew और boo.. दोनों बहुत क्यूट लग रहे हैं। हालांकि ये तो साफ है कि प्रियंका और निक एक दूसरे को कितना प्यार करते हैं।

वेल आपका प्रियंका और निक के रिस्ते के बारें में क्या कहना है हमें नीचें कमेंट्स लिखकर जरूर बताएं।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।