नये साल की सुबह कुछ ऐसे दिखीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के हाथों में नजर आया गिटार

बॉलीवुड की देशी गर्ल इन दिनों अपने विदेशी पति के साथ स्विजरलैंड में छुट्टियां मना रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनस (Nick Jonas) के साथ न्यूईयर की शाम का जश्न शानदार तरीके से मनाया। इसी के साथ निक जोनस की अभी हाल ही में एक ताजा तस्वीर सामने आई है।

प्रियंका और निक इस तस्वीर में क्यूट लग रहे हैं।

बॉलीवुड की देशी गर्ल इन दिनों अपने विदेशी पति के साथ स्विजरलैंड में छुट्टियां मना रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनस (Nick Jonas) के साथ न्यूईयर की शाम का जश्न शानदार तरीके से मनाया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में धूम मचा रहे हैं। इसी के साथ निक जोनस की अभी हाल ही में एक ताजा तस्वीर सामने आई है। इसमें प्रियंका ब्लैन्केट ओड़ के सो रही हैं और निक जोनस के हाथों में गिटार नजर आ रहा है।

प्रियंका और निक की ये तस्वीर देखने में बहुत क्यूट नजर आ रही है। निक जोनस ने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर की है। उन्होंने बताया है कि ये तस्वीर न्यू ईयर मॉर्निंग की है। इसके साथ ही उन्होंने इस फोटो में अपने पापा को भी टैग किया है। इससे साफ जाहिर है कि प्रियंका और निक की ये तस्वीर पापा जोनस ने ही ली है।

निक जोनस द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरें…

बताते चलें कि इसी साल 1 व 2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। निकयांका (NickYanka) ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। 4 दिसंबर को नवदंपति ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस पार्टी में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी हिस्सा लिया था। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया था। प्रियंका-निक ने 20 दिसंबर को बॉलीवुड सितारों के लिए मुंबई में पार्टी रखी थी।

प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह अपनी अगली फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और जायरा वसीम (Zaira Wasim) नजर आएंगी। मिली जानकारी के अनुसार, यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज होगी। नवंबर में फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका दिल्ली में थीं। उसी समय सलमान खान (Salman Khan) भी दिल्ली में अपनी फिल्म ‘भारत’ (Bharat) की शूटिंग में व्यस्त थे।

देखिए प्रियंका और निक की शादी का ये वीडियो…

देखिए प्रियंका और निक की अन्य तस्वीरें…

 

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।