प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के रिश्ते पर बोले बड़े भाई निक जोनस, सुनकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी स्माइल

बॉलीवुड के नए नवेले दुल्हा दुल्हन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी और लुक को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में निक के बड़े भाई जो जोनस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि प्रियंका और निक की जोड़ी स्वर्ग में बनी है।

जो जोनस ने कहा प्रियंका और निक की जोड़ी स्वर्ग में बनी है।

बॉलीवुड के नए नवेले दुल्हा दुल्हन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी और लुक को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में निक के बड़े भाई जो जोनस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि प्रियंका और निक की जोड़ी स्वर्ग में बनी है।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, डीएनसीई फ्रंटमैन ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में जे.सी. पेनी समारोह में यह बात कही, जहां उन्होंने ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री के साथ अपने भाई के रिश्ते के बारे में बातचीत की। जो ने कहा, ‘प्रियंका से निक की पहली मुलाकात के बाद निक का चेहरा देखकर, जिस तरह से वह उनके बारे में बात करता था और उसके बाद उनसे मिलने का मौका मिलने पर और यह जानने के बाद कि वह कितनी अद्भुत हैं, मुझे तुरंत लगने लगा था कि इनकी जोड़ी स्वर्ग में बनी है।’

जो जोनस प्रियंका और निक की शादी में अपनी मंगेतर के साथ जोधपुर आए थे। शादी में जो और सोफी की कमेष्ट्री जोरदार नजर आई। दोनों के बीच कितना प्यार है वो शादी के दौरान आए तस्वीरों और वीडियो में साफ जाहिर हो रहा है। वहीं जो जोनस निक से भी बेहद प्यार करते हैं तभी को प्रियंका और निक की शादी के वीडियो में एक सीन में जो निक को देखकर इमोशनल हो जाते हैं। निक जो को उस वक्त गले लगा लेते हैं।

कौन है जो

जो जोनस (Joe Jonas) का जन्म 15 अगस्त 1989 को कासा ग्रांडे, एरिजोना में हुआ था, उनकी परवरिश न्यू जर्सी के वाईकॉफ में हुई है। उन्होंने 12 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। जोनस के परिवार में म्यूजिक का गहरा नाता है। जोनस भाईयों ने मिलकर जोनस ब्रदर्स नाम की एक बैंड की शुरुआत की। इस बैंड से चार गाने मार्केट पर आ चुके हैं। इन्होंने डिज्नी कंपनी के साथ मिलकर भी काम किया। जुई जोनस चार भाई बहनों में दूसरे नम्बर में हैं।

जो जोनस 12 साल की उम्र में के लिए ऑडिशन दिया था। जोनस भाईयों ने कोलाबियां के साथ मिलकर अपना एक एल्बम लॉन्च किया था। जो ज्यादा हिट नहीं रहा। 2007 में ये भाई डिजनी चैनल से जुड़े इसके बाद से इनको सफलता पर सफलता मिलती चली गई। इनका डिजनी पर एक माइली साइरस शो आता था। इस शो ने आज तक सबसे ज्यादा रेटिंग कमाई। इसी साल इन लोगों ने अपना एक एल्बम रिलीज किया जो कि बिलबोर्ड चार्ट पर टॉप 5 लिस्ट में शामिल हुआ। इसके बाद जोनस ब्रदर्स सफलता की सीढ़िया चढ़ते चले गए।

 देखिए प्रियंका और निक की शादी का येे वीडियो…

देखिए जो जोनस की अन्य तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।