निक जोनस ने भी लगवाई शगुन की मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा संग किया वेस्टर्न स्टाइल वेडिंग का रिहर्सल

प्रियंका चोपड़ा ने मल्टी कलर के लहंगे के साथ कुंदन वाली जूलरी पहनी हुई थी...

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा कल यानी 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधकर एक दूसरे के हो जाएंगे। वहीं, इससे पहले मेहंदी सेरेमनी में प्रियंका और निक का अलग ही अंदाज देखने को मिला। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह ही दोनों अपनी शादी के हर पल को जबरदस्त तरीके से एंजॉय कर रहे हैं। मेहंदी सेरेमनी में जहां प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाई। तो वहीं, निक ने भी अपनी होने वाली पत्नी के लिए मेहंदी लगवाई।

वहीं, दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक मेहंदी सेरेमनी के दौरान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मल्टी कलर के लहंगे के साथ कुंदन वाली जूलरी पहनी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने हाथों के आगे वाली साइड में थ्री-फॉर्थ तक मेहंदी लगवाई थी। मेहंदी सेरेमनी के वक्त निक ने भी शगुन के नाम  पर अपनी हथेली पर थोड़ी सी मेहंदी अपनी होने वाली दुल्हन के लिए लगवाई थी। ऐसा ही कुछ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी किया था। रणवीर सिंह ने अपनी हथौली पर दीपिका के  लिए मेहंदी बनवाई थी।

इसके अलावा यदि बात करें एक्ट्रेस परिणीत चोपड़ा की तो शूटिंग शेड्यूल के चलते वो मेहंदी नहीं लगवा पाई। साथ ही दुल्हा – दुल्हान की मां शादी के कामों में बिजी होने के चलते मेहंदी नहीं लगवा पाई थी। जिसके बाद वो शनिवार यानी आज  मेहंदी लगवाएंगी। इतना ही नहीं खाली वक्त में प्रियंका और निक के परिवार के बीच एक क्रिकेट मैच भी खेला गया जिसमें प्रिंयकी की टीम जीत गई। साथ ही देर रात तक चले संगीत सेरेमनी में निक ने कई इंग्लिश सॉन्ग सुनाए। निक ने तो प्रियंका चोपड़ा के साथ वेस्टर्न स्टाइल वेडिंग की रिहर्सल भी की।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस स्पेशल इवेंट में शामिल होने के लिए एशिया के प्रसिद्ध बिजनेस मैन मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ शुक्रवार की रात चार्टर प्लेन के जरिए जोधपुर पहुंचे थे।  इतना ही नहीं केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय की खास परमिशन के आधार पर मुकेश अंबानी के लिए आधी रात तक जोधपुर एयरपोर्ट को खुले रखा गया था। मुकेश अंबानी के साथ अपनी पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी, बेटा अनंत और उनकी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट पहुंचे थे।

यहां देखिए निक और प्रियंका का वीडियो…

यहां देखिए कितना खूबसूरत लग रहा है उम्मेद भवन…

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने भी अपनी मेहंदी सेरेमनी को कुछ यूं किया था एंजॉय

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।