प्रियंका चोपड़ा को बेहतर जिंदगी देने का निक जोनस ने किया वादा, कही ये बात

निक जोनस (Nick Jonas) ने प्रियंका चोपड़ा के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में महज कुछ ही घंटो में लाखों लाइक्स आ गए।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ (The sky is pink) की शूटिंग के चलते लंदन में हैं। निक जोनस (Nick Jonas) ने प्रियंका चोपड़ा के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें उन्होंने कैप्शन के तौर पर लिखा है कि जब आपको फ्यूचर बहुत ब्राइट दिखे। निक जोनस द्वारा शेयर हुई इस तस्वीर में महज कुछ ही घंटो में लाखों लाइक्स आ गए। इसके साथ ही फैंस ने इस तस्वीर पर कॉमेंट्स कर उनकी जोड़ी की तारीफ की है।

निक जोनस द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर से ये कहना गलत नहीं होगा कि कहीं न कहीं निक प्रियंका को मिस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस कपल को अक्सर कैमरे में एक साथ स्पॉट किया जाता है। इन दिनों प्रियंका अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में व्यस्त है। तो वहीं निक जोनस अपने टूर और गानों को लेकर बिजी है।

प्रियंका-निक इस जगह करेगे शादी
फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस राजस्थान के जोधपुर में नवंबर महीने के अंत में शादी करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन में शादी के सात फेरे लेगें। शादी से जुड़े सारे कार्यक्रम इसी किले में में आयोजित किए जाएंगे। इस शादी में भारतीय और पश्चिमी परंपराओं का मेल देखने को मिलेगा। प्रियंका और निक की इस भव्य शादी में तकरीबन 200 देशी-विदेशी मेहमान हिस्सा लेंगे।

बीते हफ्ते ही प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस को राजस्थान के जोधपुर में घूमते हुए देखा गया था। इसको लेकर मीडिया में उनकी शादी की खबरें जोरों पर थी। बताया जा रहा था कि दोनों को शादी का वेन्यू फाइनल करने के लिए जोधपुर गए हुए थे। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए जानकारी दी थी कि वो अपनी बेस्ट फ्रेंड तमन्ना के पति सुदीप दत्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जोधपुर गई थीं।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे को तकरीबन एक साल से डेट कर रहे थे। निक ने अपने दिल की बात प्रियंका से उनके जन्मदिन के मौके पर लंदन में कही थी। इसके बाद प्रियंका ने निक के प्रपोजल पर तुरंत हां कर दी थी। इसके बाद इन दोनों अगस्त में मुंबई में पूरे विधि-विधान के साथ सगाई कर ली। बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेस में शुमार प्रियंका के होने वाले पति निक जोनस अमेरिकी पॉप सिंगर हैं। उनकी कमाई 25 मिलियन डॉलर है।

सगाई के बाद प्रियंका निक जोनस के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। इसके चलते उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत में काम करने से इंकार कर दिया था। इस कपल की उम्र में काफी अंतर है। प्रियंका निक से 11 साल बड़ी हैं। हाल ही में निक ने अपना 26वां जन्मदिन मनाया था, वहीं प्रियंका ने जुलाई में अपना 36वां जन्मदिन मनाया। उम्र को लेकर दोनों ट्रोल भी हो चुके हैं।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।