Nirbhaya Rape Case: निर्भया के चारों दोषियों को 22 जनवरी होगी फांसी, सुबह इतने बजे दी जाएगी फांसी, रिपोर्ट 

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप (Nirbhaya Gangrape) के चारों दोषियों का डेथ वॉरंट जारी कर दिया है। इन चारों आरोपी को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे को फांसी पर लटकाया जायेगा।

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप (Nirbhaya Gangrape) के चारों दोषियों का डेथ वॉरंट जारी कर दिया है। इन चारों आरोपी को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे को फांसी पर लटकाया जायेगा। इस खबर से निर्भया के परिवार को राहत मिली है। निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, ‘मेरी बेटी को न्याय मिल गया।’ इन चारों दोषियों को फांस की सजा मिलने से देश की महिलाओं को ताकत मिलेगी। इस फैसले से लोगों का न्याय व्यवस्था में विश्वास बढ़ेगा।’

आपको बता दें, पटियाला हाउस कोर्ट के जज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चारों दोषियों से बात की थी। इस दौरान मीडिया या किसी अन्य व्यक्ति को अंदर आने की इज़ाज़त नहीं थी। सुनवाई के दौरान निर्भया की मां और दोषी मुकेश की मां कोर्ट में ही रो पड़ीं। गौरतलब है कि निर्भया मामले में चारों दोषियों अक्षय, मुकेश, विनय और पवन को पहले ही फांसी की सजा दी जा चुकी है।

ABP न्यूज़ के मुताबिक, तिहाड़ जेल प्रशासन बुधवार से फांसी की तैयारियां शुरु कर देगा। चारों दोषियों को जल्द ही जेल नंबर तीन के फांसी घर में भेजा जा सकता है। फिलहाल कोर्ट का आदेश आने के बाद जेल प्रशासन ने चारों पर निगरानी बढ़ा दी है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया ‘सत्यमेव जयते।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं। यह देश की सभी निर्भया की जीत है। मैं निर्भया के माता-पिता को सलाम करती हूं जिन्होंने इतनी लंबी लड़ाई लड़ी। इन लोगों को सजा देने में सात साल क्यों लगे? क्या इसका समय कम नहीं हो सकता?’

देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो :