नोरा फतेही ने अपने डांस मूव्स से मचाया धमाल, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड में इस समय अगर शानदार डांस की बात की जाए तो नोरा फतेही (Nora fatehi) का नाम टॉप पर आता है। नोरा ने अपने डांस मूव्स से गानों में धमाल मचाकर रख दिया है।

नोरा फतेही की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड में इस समय अगर शानदार डांस की बात की जाए तो नोरा फतेही (Nora fatehi) का नाम टॉप पर आता है। नोरा ने अपने डांस मूव्स से गानों में धमाल मचाकर रख दिया है। उनके डांस मूव्स देखकर हर कोई उनकी तारीफ़ करने लगता है। स्ट्रीट डांस थ्रीD में नोरा ने हाय गर्मी गाने पर जो डांस मूव्स दिखाए उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं अब नोरा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नोरा फतेही के वायरल हो रहे वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। जिसमें वह ग्रुप डांस करती नजर आ रही हैं। इस डांस वीडियो में नोरा फतेही की अदाएं और उनका अंदाज तारीफ के लायक है। वीडियो में कई लड़कियां दिखाई दे रही हैं लेकिन नोरा के डांस स्टेप ने सभी को आकर्षित किया है। उनके इस वीडियो पर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन ने अजय देवगन की ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ का किया रिव्यु, काजोल और सैफ अली खान के बारे में भी की बात

इस वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) पिंक कलर के टॉप और ग्रे टाइट्स पहनी हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में नोरा फतेही पैरिस में होने वाले अपने शो के लिए रिहर्सल करती हुई नजर आ रही हैं। नोरा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। नोरा ने लिखा है कि रिहर्सल सबसे प्रतिष्ठित स्थानों में से एक पर मेरे धमाकेदार शो के लिए अब केवल 2 ही दिन शेष हैं। ओलंपिया, पेरिस! यह शानदार होने वाला है।

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.