नोरा फतेही बैंकॉक में बन गई सेल्स गर्ल, कुछ इस अंदाज में बेच रही हैं कपड़े, यहां देखिए वायरल वीडियो

नोरा फतेही हाथ में शॉर्ट्स लेकर उसे बेचने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान वह जमीन पर बैठकर लोगों को कपड़े दिखाती नजर आ रही हैं। नोरा फतेही का ऐसा अंदाज पहले कभी देखने को नहीं मिला था।

नोरा फतेही की तस्वीर (फोटोः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने यूनीक डांसिंग स्टाइल के लिए पॉपुलर हैं। उनके डांसिंग स्टाइल और एटीट्यूड की हर कोई तारीफ करता है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपने डांसिंग वीडियो भी शेयर करते हैं। लेकिन इस बार नोरा फतेही ने कुछ अलग वीडियो शेयर किया है और यह वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।

नोरा फतेही इन दिनों बैंकॉक में  छुट्टियां मना रही हैं।  इस वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi Viral Video) हाथ में शॉर्ट्स लेकर उसे बेचने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान वह जमीन पर बैठकर लोगों को कपड़े दिखाती नजर आ रही हैं। नोरा फतेही का ऐसा अंदाज पहले कभी देखने को नहीं मिला था। उनके इस क्यूट वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। उनके इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

यहां देखिए नोरा फतेही का वीडियो-

वीडियो हो रहा है वायरल

अपने धांसू डांस से सबका दिल जीतने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इस क्यूट अंदाज पर लोग फिदा हो रहे हैं। नोरा फतेही के इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें नोरा सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने लैटिन अमेरिकी लड़की का किरदार निभाया है।  इन दिनो वह रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाली हैं।

वरुण धवन के साथ नोरा फतेही ने की आधी रात तक पार्टी

यहां देखिए नोरा फतेही का सेक्सी लुक वाला वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।