Nora Fatehi नजर आई ग्लैमरस लुक में, शेयर की तस्वीर ….

नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस और अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपने ग्लैमरस लुक के लिए भी खूब जानी जाती हैं। अक्सर नोरा (Nora Fatehi) अपने सोशल मीडिया पर अपने शानदार लुक की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वही नोरा फतेही इन दिनों अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA 2022) में शामिल हुई थी। जिसके बाद अब वो वापस मुंबई लौट आई हैं। गौरतलब हैं कि, नोरा (Nora Fatehi) अपने फैंस से दूर नहीं रहती है वो दूर होते हुए भी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से जुड़ी रही हैं। और अपने हर लुक की तस्वीर और वीडियोस सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वही आज नोरा ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं जिसमे वो ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

तस्वीर की शेयर :

तस्वीर में नोरा (Nora Fatehi) ब्लैक कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहना हुआ हैं साथ ही गले में प्यारा सा गोल्डन कलर का नेकलाइन पहन रखा हैं। साथ ही हाथ में एक मिनी शोल्डर बैग लिया हैं। नोरा (Nora Fatehi) ने चेहरे पर लाइट मेकअप किया हैं, हाफ-टाई हाई पोनीटेल से अपने स्टाइल को पूरा किया हैं।

बता दें, IIFA 2022 में नोरा (Nora Fatehi) बेहद खूबसूरत लग रही थी साथ ही उन्होंने अपने हिट गानों ‘नच मेरी रानी’ और ‘कुसु कुसु’ पर डांस किया। वही नोरा वापस आने के बाद अपने काम पर लग गई और डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर वापस ज्वाइन हुई हैं। बता दें, यह ड्रेस नोरा ने IIFA 2022 के दौरान पहनी थी।

 

Moose Wala Antim Ardas : सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास के बाद पिता हुए भावुक कहा- मैं भी साथ जाना चाहता था ..

 

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

 

 

 

 

 

Shikha Trivedi :हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.