दीपवीर की शादी से पहले अनीशा पादुकोण ने बदला नाम, वजह जानकर आप भी कहेंगे- अरे वाह!

दीपिका - रणवीर ही नहीं बल्कि उनकी पूरे परिवार को भी शादी की खुशी हो रही हैं...

इटली की विला डेल बाल्बिनेलो एक खूबसूरत जगह है जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पवित्र शादी के बंधन में बंधकर एक दूसरे के हो जाएंगे। इस शादी को लेकर सिर्फ दीपिका – रणवीर ही नहीं बल्कि उनकी पूरे परिवार की खुशी भी अलग से झलकती हुई नजर आ रही हैं। इसमें जिसका नाम खासतौर पर लिया जा रहा है वो है दीपिका की छोटी बहन अनीशा पादुकोण। जिन्होंने अपने बहन की शादी की खुशी अपने ट्विटर नेम चेंज करके जताई है।

दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपना नाम चेंज किया है। उन्होंने अपना नाम ‘# लड़कीवाले’ कर दिया है, ऐसा करते हुए अनीशा ने दीपिका पादुकोण – रणवीर सिंह की शादी को लेकर अपनी खुशी जताई है। आप लोग पादुकोण परिवार के होने वाले दमाद रणवीर सिंह के बीच की नोंक-झोक काफी पसंद करने वाले हैं। कई बार देखा गया है कि दीपिका पादुकोण अपनी बहन अनीशा का हौसला बढ़ने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर के साथ प्यारे-प्यारे कैप्शन लिखती हैं।

देखें अनीशा पादुकोण का पोस्ट…

फूलों से की जा रही हैं सजावट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तैयारी को लेकर एक और खबर सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण के पसंदीदा फूलों से लेक कोमो के डेल बेलवियानेलो विला को सजाया जा रहा है। इसके लिए खासकर माली बुलाए गए हैं। जो कि विला को सजाने का काम कर रहे हैं। खासकर वाटर लीली फ्लावर से सजाया जा रहा है। वाटर लीली खासकर दीपिका को बहुत पसंद है। इसलिए रणवीर तो इसे नापंसद कर ही नहीं सकते हैं। खासकर इटली के माली बुलाए गए हैं।

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक इटली से 12 माली को बुलाया गया है। ये सभी लोग वाटर लीली से लेक कोमो के डेल बेलवियानेलो विला को सजाने का काम कर रहे हैं। इसमें खासकर दीपिका के पसंद के फूल ही लगाए जाएंगे। इससे विला में चार चांद लगने वाली है।

वैसे तो विला हरियाली से भरा है लेकिन फूलों की वजह से और गुलजार हो जाएगा। अब देखना है कि अंतिम सजावट के बाद किस तरह का नजारा देखने को मिलेगा। वैसे इसे फूलों का स्वर्ग तो कह ही सकते हैं। बताते चलें कि लेक कोमो के डेल बेलवियानेलो विला को सजाने का काम वंदना मोहना कर रही हैं। जो कि प्रसिद्ध वेडिंग प्लानर हैं। वैसे दीपिका के सोशल अकाउंट से पता चलता है कि उनको फूलों से बेहद प्यार है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।