दीपिका का खुलासा रणवीर नहीं रणबीर ने दिया है सबसे रोमांटिक गिफ्ट 

दीपिका को रणबीर कपूर ने दिया है सबसे रोमांटिक गिफ्ट

दीपिका को रणबीर कपूर ने दिया है सबसे रोमांटिक गिफ्ट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पद्मावती में साथ नज़र आने वाले हैं लेकिन सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि इनके बीच का रोमांस भी लाइमलाइट में बना रहता है| संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में  दोनों की दमदार केमेस्ट्री सिर्फ परदे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी बन गयी| दोनों ने फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दुसरे को डेट करना शुरू कर दिया था और आज भी एक साथ रिलेशनशिप में हैं|

लेकिन जैसा की सबको पता है रणवीर सिंह के पहले दीपिका रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी| लेकिन बात जब रोमांटिक गिफ्ट की आती है तो दीपिका पादुकोण ने जिसका नाम लिया वो शायद आपको हैरान कर दे| दरअसल एक इंटरव्यू में जब दीपिका पादुकोण  से पूछा गया कि उन्हें सबसे रोमांटिक गिफ्ट किसने दिया है तो उन्होंने बताया की वो एक इंस्ट्रूमेंट सीखना चाहती थी और कुछ दिनों बाद ये इंस्ट्रूमेंट उनके घर पर था|

खैर, ये बात उन दिनों की है जब दीपिका और रणबीर एक दुसरे को डेट कर रहे थे| यानि 2012|

बातों ही बातों में दीपिका ने ये भी बता दिया कि वो पियानो सीखना चाहती थी और उन्हें ये गिफ्ट देने वाला कोई और नहीं बल्कि मिस्टर रणबीर कपूर थे| खैर दीपिका पादुकोण का  खुलासा उनके और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप के बारे में काफी कुछ बता रहा है|

वैसे दीपिका के इस खुलासे पर रणवीर सिंह का क्या कहना है ये तो बाद में पता चलेगा  लेकिन आपको क्या कहना है वो आप हमें नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

View Comments (1)