SHOCKING! तो शादी नहीं इस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान खान की ‘भारत’

सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ गयी प्रियंका चोपड़ा, शादी नहीं बल्कि ये रही वजह

सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ गयी प्रियंका चोपड़ा, शादी नहीं बल्कि ये रही वजह

प्रियंका चोपड़ा कई सालों बाद सलमान खान के साथ बॉलीवुड फिल्म भारत करने जा रही थी लेकिन अचानक ऐसी खबरें आनी शुरू हो गयी कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से बाहर हो गयी हैं| अभी इसी खबर से सभी हैरान थे तभी एक और चौकानें वाली ख़बरें आई कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई हो चुकी है|

बता दें अब ऐसी रिपोर्ट्स आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा को क्रिस प्रैट की फिल्म काउबॉय निंजा वाइकिंग में लीड एक्ट्रेस का रोल मिल गया है| क्वांटिको स्टार प्री-प्रोडक्शन में चल रही इस बड़े बजट वाली फिल्म में
क्रिस की लवर के तौर पर नज़र आने वाली है|

बता दें यूनिवर्सल 28 जून, 201 9 को यह फिल्म रिलीज करने जा रही है|

प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड करियर की बात करें तो हाल में ही उन्हें अ किड लाइक जेक में कैमिओ करते हुए देखा गया था| अब जब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की फिल्में करने जा रही हैं तो लगता है कि बॉलीवुड में वापस आना फिलहाल के लिए थोडा मुश्किल होगा| वहीँ प्रियंका चोपड़ा के इस नए प्रोजेक्ट पर सलमान खान का क्या कहना है ये जानना दिलचस्प रहेगा|

बता दें जितनी जल्दी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप की खबरें आनी शुरू हो गयी थी उतनी ही जल्दी इनकी सगाई की खबरें भी आ चुकी है| ऐसे में देखना ये होगा कि प्रियंका चोपड़ा की शादी कबतक होगी| आज सुबह अली अब्बास ज़फर ने अपने ट्विट्टर पर आज सुबह ही ट्वीट करते हुए कहा कि प्रियंका ने किसी स्पेशल रीज़न की वजह से उनकी फिल्म ‘भारत’ से  बाहर हो गयी है|

 

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।