न्यूयॉर्क में हुए आतंकी हमले से कुछ ऐसे बची प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के घर के पास ही हुआ था ये आतंकी हमला

प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी फिल्मों के बारे में की ऐसी बातें, नाराज़ लोगों ने किया ट्रोल

मंगलवार को अमेरिका के मैनहैटन इलाके आतंकी हमला हुआ जिससे न सिर्फ शहर बल्कि पूरा देश हिल गया| रिपोर्ट्स की माने तो इस अटैक से 8 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए| इस हमले को उजबेकिस्तान के 29 वर्ष के नागरिक सैफुलो साइपोव ने किया है| रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सैफुलो ने ‘अल्लाह हू अकबर’ कहकर लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया| हर जगह इस हमले की निंदा हो रही है|

लेकिन इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने जो बात शेयर की ये बात आपको हैरान कर देगी| जहाँ पर ये घटना हुई देसी गर्ल वहां से सिर्फ कुछ दुरी पर ही रहती हैं| ऐसे में वो इस हमले से बाल-बाल ही बची|

सबसे पहले प्रियंका ने ट्वीट कर इस घटना से प्रभावित हुए लोगों के लिए गहरा दुःख प्रकट किया| इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और बताया कि ये हमला उनके घर से कुछ दुरी पर ही हुआ है| यहाँ देखिये प्रियंका के ये दोनों ट्वीट-

बता दें कि प्रियंका हॉलीवुड में अपने शो क्वांटिको के तीसरे सीज़न की शूटिंग कर रही हैं| जिसके लिए वो न्यूयॉर्क में ही रह रही हैं| वैसे प्रियंका के फैन्स के साथ साथ उनके सभी चाहनेवालों के लिए प्रियंका का सुरक्षित होना राहत की बात है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।