Panipat Trailer: फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज, पानीपत के तीसरे युद्ध ने बदला था भारत का इतिहास

संजय दत्त (Sanjay Dutt), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की मच अवेटेड फिल्म पानीपत (Panipat Trailer) का जबरदस्त ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है।

संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन। (फोटो- इंस्टाग्राम)

संजय दत्त (Sanjay Dutt), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की पीरियड ड्रामा फिल्म पानीपत (Panipat Trailer) का धांसू ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। जैसा कि आप जानते होंगे कि यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, इससे साफ जाहिर होता है कि फिल्म में आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।

पानीपत फिल्म में अर्जुन कपूर पेशवा बाजीराव प्रथम के भतीजे सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं। सदाशिव मराठा साम्राज्य के सेनापति भी थे। कृति सेनन उनकी पत्नी पार्वती बाई के किरदार में हैं। संजय दत्त अफगानिस्तान के सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के किरदार में हैं। पानीपत की तीसरी लड़ाई अब्दाली और मराठा सेना के बीच हुई थी। इस फिल्म को काफी भव्य सेटों पर फिल्माया गया है।

दमदार हैं पानीपत फिल्म के डायलॉग्स

पानीपत फिल्म के डायलॉग्स बेहद दमदार हैं। फिल्म में जीनत अमान, पद्मिनी कोल्हापुरी और मोहनीश बहल भी अहम किरदारों में हैं। ‘लगान’, ‘स्वदेश’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी दमदार फिल्में बनाने वाले आशुतोष गोवारिकर इस फिल्म के निर्देशक हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसी दिन कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म पति, पत्नी और वो भी रिलीज हो रही है।

पानीपत की तीसरी लड़ाई ने बदला इतिहास

पानीपत फिल्म की बात करें, तो 1761 में हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई ने भारत का इतिहास बदल दिया था। मराठाओं ने अपनी मिट्टी की खातिर क्रूर सुल्तान अहमद शाह अब्दाली से डटकर लोहा लिया था। इस युद्ध को 18वीं शताब्दी का सबसे भयानक युद्ध कहा जाता है। इस लड़ाई में लाखों सैनिकों ने अपनी जान गंवाई थी। अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पानीपत फिल्म का हिस्सा बनने पर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

जानिए, अर्जुन कपूर की ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ को देखने के बाद दीपिका पादुकोण ने क्या रिएक्शन दिया…

देखिए पानीपत फिल्म का ट्रेलर…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।