एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: इस बात पर टूट गया था पंकज त्रिपाठी का दिल, आज भी देखते हैं ये सपना!

इस बार आप ऐसा इंटरव्यू पढ़ने जा रहे हैं जिसमे आपको बहुत सारा फन, मस्ती और मजा मिलने वाला है। आपको यकीन ही नहीं होगा कि पंकज त्रिपाठी भी मजाक कर सकते हैं।

पंकज त्रिपाठी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता बन चुके हैं जिन्हे हर किसी बड़ी छोटी फिल्म में कास्ट किया जाता है। हाल ही में पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर’ रिलीज हुई जिसमे उनके काम की बहुत तारीफ़ की गई। अक्सर आपने पंकज त्रिपाठी का इंटरव्यू देखा होगा तो पाया होगा कि सीरियस तरह की बातें करते हैं। लेकिन इस बार आप ऐसा इंटरव्यू पढ़ने जा रहे हैं जिसमे आपको बहुत सारा फन, मस्ती और मजा मिलने वाला है। आपको यकीन ही नहीं होगा कि पंकज त्रिपाठी भी मजाक कर सकते हैं।

पढ़िए पंकज त्रिपाठी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

सवाल- अपने बारे में आप कौन सी अफवाह फैलाना चाहते हैं?

जवाब- मै अपने बारे में ये अफवाह फैलाना चाहता हूँ कि मैं बांद्रा बैंड स्टैंड में रहने लगा हूँ।

सवाल- आपको पहली बार किससे प्यार हुआ ?

जवाब- मुझे पहली बार प्यार तब हुआ जब ट्रेन छूट गई थी। मुझे इस्तिंबुल्ला स्टेशन से प्यार हो गया था क्योंकि वो एक बहुत ही खूबसूरत सा प्लेस है। आपको भी वहां जाना चाहिए।

सवाल- आपके बारे में एक ऐसी अफवाह जिसे सुन आप चौके गए?

जवाब- मेरा एक दोस्त मेरे पास आया और एक तस्वीर दिखाई जिसमे मेरे साथ एक छोटा लड़का था। दोस्त ने कहा कि ‘ये लड़का आपको अपना पिता बता रहा है और सभी को आपकी अपने साथ की तस्वीर भी दिखा रहा है’। मैंने दोस्त से कहा कि जाओ जाकर उसे रोको वरना मेरा नाम खराब हो जाएगा। वो लड़का फेम पाने के लिए ये सब कर रहा था।

सवाल- आपको गुस्सा कब आता है?

जवाब- जब लोग झूठ बोलते हैं। मै चाहता हूँ कि लोग सच बोले। भले ही कड़वा क्यों ना हो।

सवाल- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा?

जवाब- 1942 लव स्टोरी है। बढ़ियां गाना बनाया है।

नोट- आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी का ये मजाकियां इंटरव्यू हमने अपने नए शो बातों ही बातों के लिए किया है जिसमे सिर्फ मस्ती मजाक की ही बात होती है।

देखें पंकज त्रिपाठी की तस्वीरें

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।