कबीर खान की फिल्म 83 में शामिल हुए कालिन भैया, रणबीर सिंह साथ दूसरी बार दिखेगी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री

पंकज त्रिपाठी कबीर खान की आने वाली स्पोर्ट फिल्म 83 में काम करेंगे। वह फिल्म में 1983 के दौरान क्रिकेट टीम के मैनेजर रहे मान सिंह का किरदार निभाएंगे। पंकज त्रिपाठी के इस किरदार की घोषणा रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से की है।

पंकज त्रिपाठी। (साभारः ट्विटर)

फिल्म ’83’ के मेकर्स एक-एक कर फिल्म की पूरी कास्ट के बारे में खुलासा कर रहे हैं। अब बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर में से एक पंकज त्रिपाठी का फिल्म में होने का खुलासा हुआ है। पकंज त्रिपाठी फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर पीआर मान सिंह का किरदार निभाएंगे। फिल्म ’83’ को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं।

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वह कबीर खान के साथ काफी पहले से काम करना चाहते थे, लेकिन उन्हें कभी मौका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि जब कबीर खान ने उन्हें स्टोरी के नरेशन के लिए बुलाया, तब पता चला कि वह इस फिल्म से जुड़ने जा रहे हैं । पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने वह मैच (1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप) नहीं देखा था लेकिन थोड़ा-थोड़ा याद है। उस समय वह आठ या नौ साल के थे।

पंकज त्रिपाठी ने नरेट करने के बाद फिल्म में काम करने के लिए तुरंत हामी भर दी। उन्होंने कहा कि वह स्पोर्ट में बहुत ही अच्छे हैं और इच्छा जताई की फिल्म की शूटिंग के दौरान वह अपनी बेटिंग स्किल को सुधारेंगे। वह कैरेक्टर को समझने के लिए मान सिंह से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कैरेक्टर को और बारिकी से जानने के लिए वह स्क्रिप्ट और किताबें पढ़ेंगे।

यहां देखिए रिलायंस एंटरटेनमेंट का ट्वीट

पंकज त्रिपाठी से जब रणवीर सिंह के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह फिल्म रणवीर सिंह और उनके रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह बहुत ही जोशीले एक्टर हैं और उनसे हमेशा अच्छी वाइव्स ही आती हैं। पंकज त्रिपाठी ने रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में एक साथ काम किया है। वह दूसरी बार रणवीर सिंह के साथ काम करने जा रहे हैं।

चिराग पाटिल भी जुड़े

हाल ही में फिल्म में 1983 के दौरान क्रिकेट टीम में खिलाड़ी रहे संदीप पाटिल के बेटे चिराग पाटिल भी इस फिल्म में जुड़े हैं। वह इस फिल्म में अपने पिता का किरदार निभाएंगे। फिल्म में ऑरिजेनलिटी दिखाने के लिए ऐसा किया गया है। चिराग पाटिल क्रिकेट खेलने के अलावा हिंदी और मराठी की 11 फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं।

यहां देखिए पंकज त्रिपाठी का वीडियो…

यहां देखिए पंकज त्रिपाठी की तस्वीरें…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।