पंकज त्रिपाठी को मिला नेशनल अवार्ड में स्पेशल मेंशन, ऐसा था उनका रिएक्शन

पंकज त्रिपाठी को न्यूटन में शानदार परफॉरमेंस के लिए मिला ये मेंशन

  |     |     |     |   Published 
पंकज त्रिपाठी को मिला नेशनल अवार्ड में स्पेशल मेंशन, ऐसा था उनका रिएक्शन
पंकज त्रिपाठी को न्यूटन में शानदार परफॉरमेंस के लिए मिला ये मेंशन

आज 65वें रास्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा हो रही है| जहाँ न्यूटन को बेस्ट फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला है| वहीँ इसमें एक्टर पंकज त्रिपाठी को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है| इस फिल्म में उनकी परफॉरमेंस ने सभी का दिल जीत लिया था| पंकज त्रिपाठी ने बहुत सी बॉलीवुड फिल्म में अपने अभिनय से अपने किरदार को जीवंत कर दिया था| फिल्म में उनकी एक्टिंग की वजह से ये फिल्म और भी बेहतरीन बनी हुई है| अवार्ड जीतने के बाद ऐसा था उनका रिएक्शन-

नेशनल अवार्ड!!

राष्ट्रीय पुरस्कार में स्पेशल मेंशन अवार्ड मिलना वाकई स्पेशल है। हर एक्टर की तरह मेरे लिए भी गर्व का क्षण है ये। नेशनल अवार्ड पैनल, न्यूटन की पूरी टीम और आप सब का शुक्रिया।

न्‍यूटन फिल्म को भारत की तरफ से विदेशी भाषा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के ऑस्‍कर सम्मान के लिए आधिकारिक एंट्री मिली थी। हालांकि ये फिल्म अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 9 फिल्मों में जगह बनाने में नाकाम रही और पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गई। यह फिल्‍म नक्‍सल प्रभावित इलाके में सालों बाद इलेक्‍शन कराने जैसे विषय पर बनाई गई फिल्‍म है।

इस फिल्‍म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजली पाटिल जैसे कलाकार हैं। फिल्‍म में राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी समेत सभी कलाकारों की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। ‘न्‍यूटन’ को फिल्‍म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में ‘बेस्‍ट फॉरिन फिल्‍म’ की श्रेणी के लिए भेजी गयी थी| ये फिल्म 22 सितंबर 2017 को करीब 350 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

आपको बता दें न्यूटन को अमित मासुरकर द्वारा डायरेक्ट किया गया है| इस फिल्म में राजकुमार राव ने लीड रोल प्ले किया है वहीँ पंकज त्रिपाठी, अंजली पाटिल, रघुबीर यादव, दानिश हुसैन और संजय मिश्रा जैसे मंझे हुए कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार में हैं|

आप इस फिल्म को मिले अवार्ड पर क्या कहना चाहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply